एक्सप्लोरर

पितृपक्ष मेले की तैयारियों को देखने गयाजी पहुंचे नीतीश कुमार, अधिकारियों को दिए ये खास निर्देश

Bihar CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि पिंडदानियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसका खास ख्याल रखा जाए. भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार (03 सितंबर, 2025) को 'मोक्षस्थली' के रूप में चर्चित गयाजी पहुंचकर पितृपक्ष मेले की तैयारियों का जायजा लिया. इस क्रम में उन्होंने विष्णुपद मंदिर जाकर पूजा-अर्चना भी की. उन्होंने रबर डैम, देवघाट का भी जायजा लिया. अधिकारियों से सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, रोशनी और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े इंतजामों के बारे में पूछा और कई निर्देश दिए.

पितृपक्ष के दौरान प्रतिवर्ष श्राद्ध कर्म और पिंडदान के लिए लाखों श्रद्धालु देश-विदेश से गयाजी आते हैं. इसे देखते हुए प्रशासन ने इस बार विशेष इंतजाम किए हैं. मुख्यमंत्री ने पूरे मेले क्षेत्र का निरीक्षण किया. वे विष्णुपद मंदिर और फल्गु नदी तट पर भी पहुंचे एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया.

'भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए'

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिया कि यहां आने वाले पिंडदानियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसका खास ख्याल रखा जाए. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों को कई निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था की जाए. सफाई और कचरा प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाए. भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए. पितृपक्ष मेले में देश और विदेश से भी लोग आते हैं.

 6 से 22 सितंबर के बीच गयाजी में लगने जा रहा मेला

मुख्यमंत्री ने सुरक्षा-व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा. इस मौके पर उनके साथ बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे. बता दें कि ‎आश्विन महीने के कृष्ण पक्ष प्रतिपदा से अमावस्या तक चलने वाले पितृपक्ष के दौरान बड़ी संख्या में देश और विदेश के लोग पिंडदान के लिए गयाजी आते हैं. सनातन धर्म में पितरों की आत्मा की शांति और मुक्ति के लिए पिंडदान को एक अहम कर्मकांड माना जाता है. बिहार का गयाजी इसके लिए सर्वोत्तम स्थान माना गया है. ‎इस वर्ष 6 से 22 सितंबर के बीच गयाजी में पितृपक्ष मेला लगने जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
Bankipur Bypoll: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा
बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा
अब सम्राट चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोलेगी CJP! अभिजीत दीपके का ऐलान- 'पटना में...'
अब सम्राट चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोलेगी CJP! अभिजीत दीपके का ऐलान- 'पटना में...'

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
बतौर कप्तान 3 साल बाद दोबारा मैदान पर उतरे बाबर आजम, एक बात कहकर सबको दी चेतावनी
बतौर कप्तान 3 साल बाद दोबारा मैदान पर उतरे बाबर आजम, एक बात कहकर सबको दी चेतावनी
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget