एक्सप्लोरर

Bihar CM Nitish Kumar: आज किशनगंज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, क्या है पूरा कार्यक्रम? एक क्लिक में जानिए

Nitish Kumar Pragati Yatra: बीते सोमवार को सीएम नीतीश कुमार ने सुपौल का दौरा किया था. आज उन्हें किशनगंज जाना है. इसको लेकर जिले में पूरी तैयारी की जा चुकी है.

CM Nitish Kumar Kishanganj Pragati Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज (मंगलवार) 'प्रगति यात्रा' के तहत किशनगंज पहुंचेंगे. इस दौरान वे यहां कई अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. सीएम नीतीश कुमार की इस यात्रा को लेकर जिले में तैयारी पूरी हो चुकी है.

सीएम नीतीश सबसे पहले ठाकुरगंज प्रखंड के कटहलडांगी पहुंचेंगे जहां वो अल्पसंख्यक टोला का भ्रमण करने के साथ-साथ प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र का दौरा करेंगे. अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का लाभ वितरण करेंगे.

किशनगंज में क्या है पूरा कार्यक्रम?

इस यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आंगनबाड़ी केंद्र, सामुदायिक भवन, जीविका भवन और सामुदायिक शौचालय का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. ठाकुरगंज बाईपास रोड की समस्या को जानेंगे. इसके बाद वे हालामाला में खेल मैदान, सरोवर, डब्ल्यूपीयू, एचडब्ल्यूसी और गोवर्धन प्लॉट का अवलोकन करेंगे.

दोपहर में महेशबथना में जिला आपातकालीन प्रतिक्रिया सुविधा-सह-प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन और गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज के अतिरिक्त भवन का शिलान्यास करेंगे. डेरामारी में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का निरीक्षण और फुटओवर ब्रिज का शिलान्यास करेंगे. नीतीश कुमार यहां पर मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास भी करेंगे जिसका निर्माण चार करोड़ 41 लाख की लागत से किया जाने वाला है.

शाम के तीन बजे होगा कार्यक्रम का समापन

तय कार्यक्रम के अनुसार, सीएम नीतीश कुमार देव घाट खगड़ा में रमजान नदी की समस्या का अवलोकन करेंगे. दोपहर दो बजे वो जिला परिषद सभागार में समीक्षा बैठक करेंगे. कार्यक्रम का समापन शाम तीन बजे होगा. इसके बाद वे पटना लौट जाएंगे. इस यात्रा का उद्देश्य विकास कार्यों की समीक्षा और जनता की समस्याओं को सुनना है. उनकी यात्रा को लेकर जिले में सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ा दी गई है. सीएम नीतीश कुमार की यात्रा से जनता दल यूनाइटेड के नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है. इससे पहले बीते सोमवार को सीएम नीतीश कुमार ने सुपौल का दौरा किया था.

यह भी पढ़ें- PHOTOS: सिमराही में फ्लाईओवर, निर्मली के रिंग बांध का होगा जीर्णोद्धार, सुपौल के लिए कई बड़ी घोषणाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget