एक्सप्लोरर

बिहार में BJP की टेंशन बढ़ाएगी नीतीश कुमार की JDU! विधानसभा में इतनी सीटों पर ठोका दावा

Bihar Assembly Elections 2025: जेडीयू का कहना है कि दो ही तरफ से लड़ाई है. एक तरफ एनडीए और दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन. पढ़िए जेडीयू एमएलसी भगवान सिंह कुशवाहा ने क्या कुछ कहा है.

Bihar CM Nitish Kumar: 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से ही पार्टियों में बयानबाजी शुरू हो गई है. यहां तक कि सीटों को लेकर भी दावा ठोका जाने लगा है. चुनाव से कुछ महीने पहले सीट शेयरिंग का फॉर्मूला सेट होगा, लेकिन जेडीयू एमएलसी भगवान सिंह कुशवाहा ने मीडिया से कह दिया है कि उनकी पार्टी (जेडीयू) बिहार में बड़े भाई की भूमिका में है. 

जेडीयू नेता ने कहा कि दो ही तरफ से लड़ाई है. एक तरफ एनडीए और दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन. भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा, "जब से हम एमएलसी बने हैं. दर्जनों जिलों में मेरा अभिनंदन हुआ. हम समझते हैं कि कुछ कारणवश इधर-उधर हमारे लोग हो गए थे. उसमें दो राय नहीं है. 2025 में जब चुनाव होगा तो नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के कैंडिडेट होंगे. एक तरफ तेजस्वी यादव जी सामने होंगे तो मैं समझता हूं एक भी वोट हमारे लोगों का या गरीबों का वोट इधर-उधर जाने वाला नहीं है." 

'हमारी सीटें बढ़ेंगी तो बीजेपी को फायदा... गठबंधन को फायदा'

मीडिया के इस सवाल पर कि 2025 में कितनी सीटों पर लड़ेंगे? इस पर जेडीयू नेता और एमएलसी भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि हम 50-50 सीटों से ज्यादा पर लड़ेंगे. हम लोग बड़े भाई हैं. नीतीश कुमार को ज्यादा सीट मिलना चाहिए. बिहार में हम लोग मजबूत हैं या नहीं हैं ये बात नहीं है, हमारी सीटों को बढ़ा दिया जाएगा तो बीजेपी को भी फायदा होगा और गठबंधन को भी फायदा होगा. 

जेडीयू नेता ने कहा कि नीतीश कुमार के नाम पर लव-कुश नहीं सभी लोग आगे आएंगे. 14 करोड़ जनता का नीतीश कुमार पर विश्वास है. उन्हें पता है कि ये रहेंगे तो मेरे हक में, हिस्सेदारी में, विधि-व्यवस्था में या विकास में कोई बंटा नहीं लगेगा. विश्वास के साथ बिहार के लोग वोट करेंगे. 

तेजस्वी और उपेंद्र कुशवाहा की यात्रा पर क्या कहा?

उधर भगवान सिंह कुशवाहा ने तेजस्वी यादव की यात्रा पर भी हमला बोला. कहा कि तेजस्वी यादव को यात्रा से कोई लाभ नहीं होने वाला है. जो वोट उनका पहले नहीं था वो आज भी नहीं है. तेजस्वी यादव की यात्रा पिकनिक है. एनडीए में शामिल नेता उपेंद्र कुशवाहा भी यात्रा पर निकलने वाले हैं. इस पर उन्होंने कहा कि हम तो उपेंद्र कुशवाहा से आग्रह करेंगे कि अभी यात्रा का समय नहीं है. अभी संगठन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की जरूरत है. 2025 में एनडीए लड़ेगा. एनडीए के वो हिस्सा हैं तो संयुक्त रूप से एनडीए का जो अभियान चले उसमें उनको शामिल होना चाहिए था. 

भगवान सिंह ने कहा, "उपेंद्र कुशवाहा अपने दल के हिसाब से जा रहे हैं. दल का विस्तार, दल को मजबूत करना चाहते हैं क्योंकि लोकसभा में पिट गए. विधानसभा चुनाव में तो कुछ सीट मिलेगी. लोगों से आग्रह करेंगे कि दल में रहिए. हम भी एनडीए में हैं. हम एनडीए से अलग नहीं हैं. यह बताने के लिए जा रहे हैं. इससे मुझे आपत्ति नहीं है. जाएं और अपनी ताकत नहीं एनडीए की ताकत को मजबूत करने की दिशा में बढ़ें. मेरा यही आग्रह है."

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: पहले संवाद कार्यक्रम... अब तेजस्वी की विदेश यात्रा, BJP ने कहा- 'ये नॉन सीरियस पॉलिटिक्स'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
Live: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget