एक्सप्लोरर

Bihar Politics: बीजेपी के विधानसभा मार्च को CM नीतीश की पार्टी ने बताया नौटंकी, लपेटे में लेते हुए उल्टा पूछ दिए ये सवाल

JDU Reaction on BJP Vidhan Sabha March: जेडीयू प्रवक्ता ने कहा कि बिहार का दुर्भाग्य है कि बिहार में बीजेपी के रूप में एक नकारात्मक विपक्ष है. इसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता ओछी और घटिया राजनीति करना है.

पटना: बिहार में लागू नई शिक्षक बहाली नियमावली, तेजस्वी यादव से इस्तीफा, 10 लाख लोगों को नौकरी आदि मुद्दों को लेकर आज गुरुवार (13 जुलाई) को बीजेपी ने गांधी मैदान से विधानसभा मार्च निकाला है. इस मार्च को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की पार्टी जेडीयू ने नौटंकी बताया है. जेडीयू के प्रवक्ता अभिषेक झा (JDU Abhishek Jha) ने गुरुवार को बयान देते हुए हमला बोला और केंद्र सरकार को भी घेरा.

जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि यह बिहार का दुर्भाग्य है कि बिहार में बीजेपी के रूप में एक नकारात्मक विपक्ष है जिसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता ओछी और घटिया राजनीति करना है. सदन जनता के पैसों से जनता के लिए चलता है और सदन में जनता से जुड़े मुद्दों का हल होना चाहिए. बीजेपी के लोग सकारात्मक विपक्ष के रूप में अपने सवाल सदन में उठा सकते थे लेकिन विधानसभा मार्च के माध्यम से यह लोग राजनीतिक नौटंकी को बढ़ावा दे रहे हैं. सड़कों पर लोटपोट कर प्रदर्शन करेंगे.

जेडीयू ने क्या कहा? सवालों की लिस्ट देखें

बिहार बीजेपी के नेताओं को चुनौती है कि केंद्र की सरकार से बिहार के हक का सवाल पूछें.

  • बिहार को विशेष राज्य का दर्जा कब मिलेगा?
  • पटना यूनिवर्सिटी को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा कब मिलेगा?
  • दरभंगा एम्स और पूर्णिया एयरपोर्ट का मसला कब हल होगा?
  • बेरोजगारी और महंगाई कब दूर होगी?
  • गरीबों के खाते में पैसे कब आएंगे?

'असली चेहरे और चरित्र को पहचान चुकी है जनता'

अभिषेक झा ने कहा कि बिहार बीजेपी के नेताओं में इतनी हिम्मत नहीं है कि अपने आलाकमान को नाराज कर सकें इसलिए इस तरह की राजनीतिक नौटंकी कर रहे हैं. बिहार की जनता इनके असली चेहरे और चरित्र को पहचान चुकी है और आने वाले चुनाव में इनका सूपड़ा साफ कर देगी.

यह भी पढ़ें- BJP के मार्च से पहले केके पाठक का आदेश, आज राज्यभर के स्कूलों में होगा निरीक्षण, गायब मिले शिक्षक तो होंगे सस्पेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार होमगार्ड परीक्षा में गड़बड़ी, हिरासत में 10 आरोपी
बिहार होमगार्ड परीक्षा में गड़बड़ी, हिरासत में 10 आरोपी
पटना: सरेआम लड़की को गोली मारकर फरार हुए बदमाश, AIIMS में भर्ती
पटना: सरेआम लड़की को गोली मारकर फरार हुए बदमाश, AIIMS में भर्ती
Bypolls 2026 Voting Live: बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर में वोटिंग, बीजेपी-कांग्रेस और RJD-जनसुराज के बीच मुकाबला
LIVE: बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर में वोटिंग, बीजेपी-कांग्रेस और RJD-जनसुराज के बीच मुकाबला
प्रशांत किशोर देर रात थाना पहुंचे, चुनाव के बीच बड़ा बयान, 'अगर जन सुराज…'
प्रशांत किशोर देर रात थाना पहुंचे, चुनाव के बीच बड़ा बयान, 'अगर जन सुराज…'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget