एक्सप्लोरर

Bihar Politics: सरकार बनने के बाद पहली बार लालू यादव से मिले सीएम नीतीश कुमार, गुलाब की भेंट

Nitish Kumar Meets Lalu Yadav: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राबड़ी देवी के आवास पर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव से मुलाकात की.

Bihar News: बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने राबड़ी देवी (Rabri Devi) के आवास पर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव (Lalu Yadav) से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद ये पहली मुलाकात है. नीतीश कुमार ने लालू यादव को गुलाब का फूल भेंट के तौर पर दिया. इस दौरान तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, मीसा भारती और विजय कुमार चौधरी मौजूद रहे. तेजस्वी यादव ने दोनों नेताओं के बीच की मुलाकात की तस्वीरें अपने ट्विटर पर शेयर की हैं.

बिहार के डिप्टी सीएम और लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने मुलाकात की तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, " आदरणीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री लालू यादव जी से मिलने पहुंचे."

बुधवार को पटना पहुंचे लालू यादव

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव बुधवार को पटना पहुंचे. इससे पहले उन्होंने बीजेपी नीत केंद्र सरकार को ‘तानाशाह’ करार दिया और साल 2024 के आम चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से बेदखल करने का संकल्प जताया. साल 2024 के चुनाव के लिए आगे के रास्ते के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने यह टिप्पणी की.  जनता दल-यूनाइटेड (JDU) के नेता नीतीश कुमार के बीजेपी को छोड़कर आरजेडी, कांग्रेस और अन्य दलों के साथ हाथ मिलाने तथा बिहार में ‘महागठबंधन दो’ सरकार के सत्ता में आने के बाद लालू की यह पहली टिप्पणी है. उन्होंने कहा, ‘‘हमें तानाशाह सरकार (केंद्र में) को हटाना है. मोदी को हटाना है.’’

सरकार बनने के बाद नये महागठबंधन को निशाना बनाने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेता सुशील मोदी के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर लालू यादव ने कहा, ‘‘झूठा आदमी है. यह सब गलत है.’’ बाद में, लालू यादव की बेटी मीसा भारती ने विमान में उनके साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘पटना के लिए प्रस्थान.’’ गिरने के चलते कई हड्डियों के टूटने की वजह से लालू यादव को जुलाई में यहां एम्स में भर्ती कराया गया था और बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई थी. वह यहां अपनी बेटी मीसा के घर में स्वास्थ्य लाभ कर रहे थे.

Kartikeya Singh: बीजेपी ने कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह को हटाने की मांग की, वकील बोले- सभी आरोप बेबुनियाद

Bihar Politics: बिहार JDU में कलह, विधायक बीमा भारती ने की इस्तीफे की पेशकश, जानें- वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget