एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार के खिलाफ पटना की सड़कों पर उतरा महागठबंधन, सीएम का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

Patna Protests नीतीश कुमार के खिलाफ पटना में महागठबंधन के इस प्रदर्शन में आरजेडी, कांग्रेस और वामदल के नेता और कार्यकर्ता शामिल हैं. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की है.

Mahagathbandhan Protests: बिहार के सीएम नीतीश कुमार के राष्ट्रगान अपमान का मुद्दा अब तूल पकड़ चुका है. महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ता इसे लेकर पटना की सड़कों पर उतर गए हैं और उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार का पुतला भी दहन किया है. हाथों में बैनर पोस्टर भी लिए हैं, जिस पर लिखा है- 'नीतीश कुमार इस्तीफा दो', 'अचेतावस्था में आप चले गए हैं', 'राष्ट्रगान का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान'.

नीतीश कुमार टोटली अनफिट- एजाज अहमद

पटना में महागठबंधन के इस प्रदर्शन में आरजेडी, कांग्रेस और वामदल के नेता और कार्यकर्ता शामिल हैं. आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा, "नीतीश कुमार टोटली अनफिट हैं. सीएम की कुर्सी तुरंत छोड़ दें. अपनी हरकतों से बिहार सहित पूरे देश को शर्मसार कर रहे हैं. राष्ट्रगान का अपमान किया है. हंस रहे थे. प्राणाम कर रहे थे. महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में नीतीश ताली बजाने लगे थे. महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी करते हैं. एक मिनट भी उनको मुख्यमंत्री रहने का हक नहीं है."  

वहीं तेजस्वी के टीका टोपी विवाद पर उन्होंने कहा कि तेजस्वी ने गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की है. मंदिर में थे तो टीका लगाए हुए थे. इफ्तार में गए तो टोपी लगाए. सभी धर्म को साथ लेकर चलते हैं. बीजेपी जदयू समाज को बाटने का काम करती है. उनको तो इसका स्वागत करना चाहिए. 

विधानमंडल बजट सत्र में भी इस मुद्दे पर हंगामा

बता दें राष्ट्रगान के अपमान के मसले पर नीतीश की चौतरफा आलोचना हो रही है. विधानमंडल के बजट सत्र में रोज इस मुद्दे पर हंगामा हो रहा है. नीतीश कुमार से माफी की मांग की जा रही है. वहीं आज पटना समेत सभी जिला मुख्यालयों पर महागठबंधन का धरना प्रदर्शन चल रहा है. नीतीश का पुतला दहन किया जा रहा है. चुनावी साल और ऐसे में विपक्ष इस मुद्दे को छोड़ने के मूड में नहीं है, क्योंकि नीतीश कुमार को विपक्ष पहले से ही बीमार बताने में लगा था, अब सीएम खिलाफ मिला ये मुद्दा विपक्ष इतनी आसानी से जाने नहीं देगा. 

ये भी पढे़ं: सीवान में बालिका गृह से तेरह किशोरियां रात के अंधेरे में फरार, जांच शुरू, कर्मियों में हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने खरगे को घेरा, 'राजनीतिक विरोध तर्कों पर आधारित हो, न कि...'
चिराग पासवान ने खरगे को घेरा, 'राजनीतिक विरोध तर्कों पर आधारित हो, न कि...'
'हमारी क्या...' अनंत सिंह को JDU से निकाले जाने पर बोले RLM प्रमुख कुशवाहा
'हमारी क्या...' अनंत सिंह को JDU से निकाले जाने पर बोले RLM प्रमुख कुशवाहा
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget