एक्सप्लोरर

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार ने नालंदा के लोगों को दी बड़ी सौगात, 493.64 लाख की लागत से बने डबल लेन पुल का किया उद्घाटन

CM Nitish Kumar: नालंदा में सीएम नीतीश ने लोगों की समस्या सुनी और फीडबैक भी लिया. इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें अपनी समस्याओं को लेकर मांग पत्र भी समर्पित किया. 

Nitish Kumar Inaugurated Bridge In Nalanda: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार (3 अगस्त) को अपने गृह जिले नालंदा दौरे पर आए. यहां मुख्यमंत्री ने बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा नव निर्मित NH-31 को जोड़ने वाले द्वारिका बिगहा हरनौत पथ के प्रथम 3X14 मी. आकार के उच्चस्तरीय आरसीसी पुल का फीता काट कर उद्घाटन किया. 493.64 लाख की लागत से मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत नालंदा जिले के चेरों के निकट में इसका निर्माण हुआ है. 

लोगों को होगी काफी सहुलियत

ये 41 मीटर लंबा डबल लेन पुल है. इसका निर्माण पुल निर्माण निगम ने कराया है. इसके बन जाने से एनएच-20 से पश्चिम में बसे हरनौत के गिर्द के ग्रामीणों को काफी सहूलियत होगी. इससे पहले नालंदा पहुंचे मुख्यमंत्री ने स्थानीय ग्रामीणों और जिले के जेडीयू नेताओं का अभिवादन स्वीकार किया. उसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें अपनी समस्याओं को लेकर मांग पत्र भी समर्पित किया. 

इस कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में आस-पास गांव के लोग वहां पहुंचे थे. सीएम के आते ही वहां मौजूद लोगों ने जमकर नारा लगाया है. लोगों ने नारा लगाया कि 'अगला पीएम कैसा हो, नीतीश कुमार जैसा हो'. इस दौरान वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी लोगों को समझते हुए देखे गए. सीएम के आने की तैयारी कई दिनों से चल रही थी, हालांकि यह कार्यक्रम पहले ही तय किया गया था. लेकिन किसी कारणवश इसे रद्द कर आज किया गया.

सीएम ने मौजूद लोगों से फीडबैक भी लिया

बताते चलें कि सीएम नीतीश कुमार के साथ कई आला अधिकारी भी मौजूद थे. सबसे बड़ी बात यह है कि सीएम ने वहां मौजूद लोगों से फीडबैक भी लिया. कुछ ग्रामीणों ने अपनी समस्या बताया तो वहां मौजूद अधिकारी को दिशा निर्देश दिए. सीएम के आने को लेकर यहां सुरक्षा व्यवस्था सख्त की गई थी, क्योंकि सीएम सड़क मार्ग से पटना से नालंदा पहुंचे थे. नालंदा के बाद सीएम नवादा सड़क मार्ग से निकल गए. सीएम नवादा में ककोलत जलप्रपात में बढ़ाई गई नई पर्यटक सुविधा का उद्घाटन करेंगे. 

ये भी पढ़ेंः SC-ST पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से नाराज हुए पप्पू यादव, कहा- केंद्र सरकार तत्काल इस पर अध्यादेश लाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
Embed widget