एक्सप्लोरर

Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार की 'नहीं बची कोई विश्वसनीयता,' गिरिराज सिंह ने राबड़ी देवी पर लगाये ये आरोप

Bihar BJP: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि CM नीतीश और उनके सहयोगी हिंदू धर्म को बदनाम कर रहे हैं. उन्होंने मंत्री चंद्रशेखर के बयान का जिक्र करते हुए कहा, चुनाव में इसकी कीमत चुकाएंगे.

Patna News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार (17 सितंबर) को आरोप लगाया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 'कोई विश्वसनीयता नहीं बची है.' उन्होंने कहा कि यही कारण है कि जदयू नेता को विपक्ष दलों के गठबंधन I.N.D.I.A. के संयोजक के रूप में नामित नहीं किया जा रहा है. गिरिराज सिंह ने राज्य सरकार पर जातीय आधार पर लोगों को विभाजित कर वोट की राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने हाल ही में बिहार के शिक्षा मंत्री द्वारा रामचरितमानस के बारे में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की भी निंदा की.

केंद्रीय मंत्री ने 'प्रधानमंत्री विश्वकर्मा' योजना के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम से इतर मीडिया से बातचीत में उन खबरों पर भी नाराजगी जताई, जिसमें कहा गया है कि बागेश्वर बाबा को गया में समागम करने की अनुमति देने से प्रशासन ने इनकार कर दिया है. गिरिराज सिंह ने दावा किया कि इस साल की शुरुआत में पटना में आयोजित बागेश्वर बाबा के समागम में जुटी भारी भीड़ ने राज्य के सत्तारूढ़ महागठबंधन के बीच 'डर' पैदा कर दिया था, इसलिए गया में उनकी सभा को अनुमति नहीं दी जा रही है.

राबड़ी देवी पर गिरिराज सिंह ने लगाया ये आरोप
नीतीश कुमार की अगुवाई वाली बिहार सरकार पर आरोप लगाते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, 'नीतीश कुमार और उनके सहयोगी, राज्य के अंदर और अन्य जगहों पर, हिंदू धर्म को बदनाम कर रहे हैं. सनातन धर्म पर हमला द्रमुक (DMK) के आक्षेप और कांग्रेस द्वारा इसके समर्थन से शुरू हुआ, ये हाल ही में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के मंत्री चंद्रशेखर द्वारा हमारे पवित्र ग्रंथों की तुलना पोटेशियम साइनाइड से की गई. वे चुनाव के दौरान इसकी कीमत चुकाएंगे.' गिरिराज सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर शनिवार (16 सितंबर) को एक रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण की निंदा करने के लिए प्रयोग किये गए शब्दों के बारे में कहा, 'उन्होंने ऐसा करके बनिया समुदाय का 'अपमान' किया है.' 

गिरिराज ने हैदराबाद के निजाम को कहा 'लुटेरा'
इस दौरान गिरिराज सिंह ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार ने शाह पर 'बकवास' करने का आरोप लगाकर 'हताशा' का परिचय दिया है. उन्होंने दावा किया कि जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कार्यकर्ता अक्सर अपने शीर्ष नेता के कहने पर 'नीतीश फॉर पीएम' के नारे लगाते हैं. एक प्रश्न का उत्तर देते हुए, गिरिराज ने हैदराबाद के निजाम को 'लुटेरा' कहा और आरोप लगाया कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रियासत के पूर्व शासक की प्रशंसा की थी, क्योंकि वह पाकिस्तान के संस्थापक मुहम्मद अली जिन्ना की विचारधारा में विश्वास करते थे.

ये भी पढ़ें: Nitish Kumar पर क्या 'इंडिया' को नहीं है भरोसा? चिराग ने बताई बड़ी वजह, कहा- निश्चित तौर पर इस गठबंधन से भी अलग होंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget