एक्सप्लोरर

CM नीतीश कुमार का अपने विधायक पर कंट्रोल नहीं! गोपाल मंडल ने बीच सड़क पर किसे पीट दिया? VIDEO

Gopal Mandal Video: मामला भागलपुर जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र का. सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जिसके बाद लोग मुआवजे के लिए हंगामा कर रहे थे. उसी दौरान गोपाल मंडल पहुंच गए.

Gopal Mandal News: अस्पताल में पिस्तौल लहराने और मीडिया को ही हड़काने वाले जेडीयू के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल (Gopal Mandal) पर ऐसा लग रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) का कंट्रोल समाप्त हो चुका है. एक बार फिर गोपाल मंडल अपनी हरकतों से सुर्खियों में आ गए हैं. बीच सड़क पर ही उन्होंने एक व्यक्ति को थप्पड़ जड़ दिया. मामला भागलपुर जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र का. शनिवार (30 दिसंबर) की सुबह लोग सड़क दुर्घटना में मृत एक किसान के लिए मुआवजा मांग रहे थे, जिसके लिए उन्होंने सड़क जाम किया था.

क्या है पूरा मामला?

गोपाल मंडल के थप्पड़ जड़ने के बाद हंगामा मच गया. आक्रोशित लोग सड़क पर बैठ गए. जीरो माइल चौक पर लोगों ने खूब हंगामा किया. बताया जाता है कि शनिवार की सुबह एक ट्रक ने एक अधेड़ व्यक्ति को रौंद दिया. मृतक की पहचान परबत्ता निवासी मनोज कुमार मंडल (45 वर्ष) के रूप में की गई.

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रक को घेर लिया और खलासी को पकड़ लिया. लोगों ने टायर जलाकर हंगामा करना शुरू कर दिया. परिजन मुआवजे की मांग कर रहे थे और शव नहीं उठाने दे रहे थे. उसी वक्त गोपालपुर विधानसभा से जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल पहुंच गए. मृतक उनके विधानसभा क्षेत्र का ही रहने वाला था. गोपाल मंडल ने पहुंचते ही शव उठाने के लिए लोगों से कहा, लेकिन आक्रोशित लोगों मानने के लिए तैयार नहीं थे. इतने में गुस्से से लाल हुए गोपाल मंडल ने एक परिजन को थप्पड़ जड़ दिया.

सुबह सात बजे के आसपास की है घटना

यह घटना भागलपुर के जीरो माइल चौक पर सुबह सात बजे के करीब की है. बता दें कि गंगा पार नवगछिया की ओर से साइकिल पर केला लादकर उसे बेचने के लिए रोज किसान आते हैं. शनिवार को जब जीरो माइल चौक के पास से मनोज कुमार मंडल साइकिल पर केला लादकर गुजर रहे थे तो अचानक एक तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. गोपाल मंडल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

हालांकि गोपाल मंडल ने सफाई दी है कि उन्होंने अपने आदमी को मारा है. वो लोगों को समझा रहे थे तो उनका आदमी समझाने नहीं दे रहा था. कहने लगे कि हम चुनाव लड़ने वाले हैं, आम पब्लिक को क्यों थप्पड़ मारेंगे? हम तो कह रहे थे कि पांच लाख मुआवजा दिलवा देंगे. लोग नहीं मान रहे थे. डीएम को बुलाने की मांग कर रहे थे. सरकार के हम आदमी हैं.

यह भी पढ़ें- VIDEO: 'ललन सिंह ने JDU के 12-13 MLA को तोड़ दिया था', तेजस्वी बनने वाले थे CM, सुशील कुमार मोदी का खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget