एक्सप्लोरर

Vaibhav Suryavanshi: धुआंधार बल्लेबाजी से गदगद हो उठे CM नीतीश, वैभव सूर्यवंशी को दिए जाएंगे इतने लाख रुपये

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी के शानदार प्रदर्शन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें बधाई दी है. वैभव सूर्यवंशी से फोन पर बात कर शुभकामनाएं दी हैं.

Vaibhav Suryavanshi: बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी की पूरे देश में चर्चा हो रही है. धुआंधार बैटिंग कर 35 गेंद में शतक जड़ते हुए छा गए हैं. उन्होंने एक रिकॉर्ड बना लिया है. वैभव सूर्यवंशी के शानदार प्रदर्शन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें बधाई दी है. वैभव सूर्यवंशी से फोन पर बात कर शुभकामनाएं दी हैं. साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की तरफ से वैभव सूर्यवंशी को 10 लाख रुपये की सम्मान राशि देने का भी ऐलान किया है.

भारतीय क्रिकेट की नई उम्मीद बने: नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, "वैभव सूर्यवंशी अपनी मेहनत और प्रतिभा के बलबूते भारतीय क्रिकेट की एक नई उम्मीद बन गए हैं. सभी को उनपर गर्व है. मेरी शुभकामना है कि वैभव सूर्यवंशी भविष्य में भारतीय टीम के लिए नए कीर्तिमान रचें और देश का नाम रोशन करें." 

बता दें कि वैभव सूर्यवंशी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 12 दिसंबर 2024 को 01 अणे मार्ग में मुलाकात की थी. मुख्यमंत्री ने वैभव के उज्ज्वल भविष्य की कामना की थी. अब शानदार प्रदर्शन और रिकॉर्ड बनाने के बाद मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की तरफ से वैभव सूर्यवंशी को 10 लाख की सम्मान राशि देने का भी ऐलान कर दिया है.

3 मैचों में बना चुके हैं 151 रन

गौरतलब हो कि वैभव सूर्यवंशी को को राजस्थान रॉयल्स ने ऑक्शन में 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था. वह आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज और पहले भारतीय बन गए हैं. सोमवार को उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में शतक पूरा किया. उन्होंने अभी तक टूर्नामेंट में खेले 3 मैचों में कुल 151 रन बनाए हैं. उनके शानदारी प्रदर्शन से ना सिर्फ बिहार में बल्कि पूरे देश में खुशी का माहौल है. हर तरफ से उन्हें शुभकामना दी जा रही है. परिवार में भी खुशी का माहौल है.

यह भी पढ़ें- Gopalganj Encounter: बिहार के गोपालगंज में एनकाउंटर, 2 अलग-अलग मुठभेड़ में 4 बदमाशों को लगी गोली

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget