एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार के किसान हो जाएं खुश, नीतीश सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान, होगा फायदा ही फायदा

Bihar News: बिहार के सभी 101 अनुमंडलों में एक-एक कृषि ड्रोन खरीदने का लक्ष्य रखा गया है. ड्रोन की खरीद पर 60 प्रतिशत राशि या अधिकतम 3.65 लाख रुपये तक का अनुदान सरकार दे रही है.

Subsidy for Drones in Bihar: बिहार के किसानों को नीतीश सरकार (Nitish Government) ने अच्छी खबर दी है. अब बिहार के किसान स्मार्ट तरीके से खेती करेंगे. ड्रोन के जरिए कीटनाशक का छिड़काव करेंगे. इसके लिए राज्य सरकार ने किसानों को ड्रोन की सुविधा देने का निर्णय लिया है. इतना ही नहीं बल्कि ड्रोन खरीदने पर किसानों को अनुदान भी दिया जाएगा. मंगलवार (14 जनवरी, 2025) को मंत्री मंगल पांडेय ने कृषि भवन परिसर में कृषि कार्य में ड्रोन की उपयोगिता की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया.

ड्रोन के लिए कितना मिलेगा अनुदान?

इसमें ड्रोन से खेती करने के इच्छुक छह जिला पटना, सीवान, सारण, भोजपुर, वैशाली एवं नालंदा के सैकड़ों प्रगतिशील किसान उपस्थित हुए. बताया गया कि नीतीश सरकार खेती-किसानी के उद्देश्य से खरीदे जाने वाले ड्रोन पर 60 प्रतिशत राशि या अधिकतम 3.65 लाख रुपये तक का अनुदान दे रही है. चालू वित्तीय वर्ष (2024-25) में राज्य के सभी 101 अनुमंडलों में एक-एक कृषि ड्रोन खरीदने का लक्ष्य है.

ड्रोन तकनीक तेजी से हो रहा लोकप्रिय

कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना से ये योजना सामने आई और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन से इसे जमीन पर उतारा गया है. किसानों के बीच ड्रोन तकनीक तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. कीटनाशकों के अनुप्रयोग में ड्रोन का उपयोग करने की असीम संभावनाएं हैं. ड्रोन से फसलों पर सटीक मात्रा में पौधा संरक्षण रसायनों एवं उर्वरकों का छिड़काव किया जा सकता है.

मंगल पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 'नमो ड्रोन दीदी योजना' के अंतर्गत जीविका के महिला समूहों को 201 ड्रोन वितरण की योजना है. केंद्र सरकार ने महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए नमो ड्रोन दीदी योजना के लिए 1261 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है. उन्होंने कहा कि अब महिलाएं भी ड्रोन पायलट का प्रशिक्षण प्राप्त कर योगदान दे रही हैं.

यह भी पढ़ें- Chetan Anand: चुनावी साल में चेतन आनंद को CM नीतीश कुमार ने दे दिया बड़ा तोहफा, RJD को लगा झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में बीजेपी की हार से NDA में खलबली, JDU नाराज?
बांकीपुर में बीजेपी की हार से NDA में खलबली, JDU नाराज?
Bankipur Bypoll Result Highlights: बांकीपुर उपचुनाव में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर जीते, किसे कितना वोट मिला?
बांकीपुर में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर जीते, किसे कितना वोट मिला?
बांकीपुर: गढ़ में हार के बाद अब क्या करेगी BJP, रणनीति में होगा बदलाव?
बांकीपुर: गढ़ में हार के बाद अब क्या करेगी BJP, रणनीति में होगा बदलाव?
क्या रविशंकर प्रसाद का 'कुत्ता-बिल्ली' वाला बयान फर्जी था? बांकीपुर की हार का बना बड़ा कारण
क्या रविशंकर प्रसाद का 'कुत्ता-बिल्ली' वाला बयान फर्जी था? बांकीपुर की हार का बना बड़ा कारण

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
Embed widget