एक्सप्लोरर

Chetan Anand: चुनावी साल में चेतन आनंद को CM नीतीश कुमार ने दे दिया बड़ा तोहफा, RJD को लगा झटका

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधायक चेतन आनंद को मंत्री वाला आलीशान फ्लैट दिया है. इसका आज (बुधवार) गृह प्रवेश होगा. इसमें एनडीए के तमाम नेता शामिल होंगे.

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को एनडीए में शामिल हुए लगभग एक साल होने को हैं. 28 जनवरी 2024 को नीतीश कुमार महागठबंधन का साथ छोड़कर एनडीए गठबंधन में शामिल हुए थे. उसी वक्त आरजेडी से शिवहर के विधायक चेतन आनंद (Chetan Anand) सहित चार एमएलए ने पार्टी (आरजेडी) का साथ छोड़ दिया था. ये सभी एनडीए के खेमे में चले आए थे. इसके बाद लगातार आरजेडी की ओर से इन विधायकों की सदस्यता रद्द करने की मांग की जा रही थी. इस बीच आरजेडी को झटका लगा है. चुनावी साल (2025) में चेतन आनंद को नीतीश कुमार ने बड़ा तोहफा दिया है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधायक चेतन आनंद को मंत्री वाला आलीशान फ्लैट दिया है. इसका आज बुधवार (15 जनवरी, 2025) को गृह प्रवेश भी होगा. इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल सहित जेडीयू, बीजेपी एवं एनडीए के अन्य घटक दलों के बड़े नेता शामिल होंगे. चेतन आनंद को गर्दनीबाग में मंत्रियों के लिए बनाए गए फ्लैट को नगर विकास एवं आवास विभाग ने आवंटन कर दिया है जिसका फ्लैट नंबर 12/20 है. 

गृह प्रवेश के मौके पर माता-पिता रहेंगे मौजूद

ऐसे में खरमास खत्म होने के साथ अब चेतन आनंद इस आवास में पूजा-पाठ के बाद रहेंगे. खबर है कि इस मौके पर चेतन आनंद के पिता और पूर्व सांसद आनंद मोहन एवं उनकी मां सह शिवहर लोकसभा के सांसद लवली आनंद भी मौजूद रहेंगी. इस आयोजन में एनडीए के सभी बड़े नेता, विधायक और सांसद को आमंत्रित किया गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी जाने वाले हैं.

बता दें कि नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने के बाद फ्लोर टेस्ट में आरजेडी से विधायक रहे चेतन आनंद के अलावा नीलम देवी, प्रहलाद यादव और संगीता कुमारी ने पार्टी से बगावत कर सत्ता पक्ष का साथ दिया था. इसके बाद जमकर हंगामा हुआ था. आरजेडी की ओर से विधानसभा अध्यक्ष को दल-बदल कानून के तहत इन चारों की सदस्यता रद्द करने की मांग करते हुए पत्र भी लिखा गया. हालांकि अभी तक इन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है. अब इन विधायकों को नीतीश कुमार और ज्यादा पावर देने के मूड में दिख रहे हैं. इसकी शुरुआत चेतन आनंद को आलीशान फ्लैट देकर हो चुकी है.

यह भी पढ़ें- Prashant Kishor: अनशन तोड़ सकते हैं प्रशांत किशोर, कैंप के लिए भी मिल गई अनुमति पर DM ने रख दी शर्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान, जानिए खासियत
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान
Embed widget