एक्सप्लोरर

Ali Ashraf Fatmi Resigns: नीतीश कुमार को बड़ा झटका, अली अशरफ फातमी ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Ali Ashraf Fatmi Resigns: अली अशरफ फातमी केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं. फातमी कल आरजेडी जॉइन कर सकते हैं. पहले भी आरजेडी के टिकट से दरभंगा सीट से सांसद रहे हैं.

Ali Ashraf Fatmi Resigned JDU: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) से पहले बड़ा झटका लगा है. जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव मो. अली अशरफ फातमी (Ali Ashraf Fatmi) ने नीतीश कुमार का साथ छोड़ने की घोषणा कर दी है. उन्होंने मंगलवार (19 मार्च) को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.

जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव अली अशरफ फातमी केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं. उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया है. ऐसी खबर है कि अली अशरफ फातमी कल (20 मार्च) आरजेडी जॉइन कर सकते हैं. पहले भी आरजेडी के टिकट से दरभंगा सीट से सांसद रहे हैं. मिथिलांचल की दरभंगा या मधुबनी लोकसभा सीट चाह रहे हैं.

Ali Ashraf Fatmi Resigns: नीतीश कुमार को बड़ा झटका, अली अशरफ फातमी ने पार्टी से दिया इस्तीफा

इस्तीफे वाले पत्र में अली अशरफ ने क्या लिखा?

इस्तीफा वाले पत्र में अली अशरफ फातमी ने लिखा, "मैं नैतिक मूल्यों की रक्षा हेतु जनता दल युनाइटेड के सभी पदों सहित प्राथमिक सदस्य से इस्तीफा दे रहा हूं. कृपया स्वीकृति प्रदान किया जाए." उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखा है. बता दें कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी नीतीश कुमार के पास है. कुछ दिनों पहले ही ललन सिंह ने यह पद छोड़ा था और सीएम नीतीश कुमार ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे.

इस्तीफा देने का क्या हो सकता है कारण?

बता दें कि दरभंगा और मधुबनी लोकसभा सीट इस बार भारतीय जनता पार्टी के खाते में गई है. ऐसे में अगर वह जेडीयू में रहते तो उन्हें यह सीट नहीं मिल सकती थी. ऐसे में अब चर्चा है कि इस्तीफा देने का यही मुख्य कारण है. बीते सोमवार को ही एनडीए में सीट बंटवारा हुआ है.

अली अशरफ फातमी ने 10वीं, 11वीं, 12वीं और 14वीं लोकसभा में दरभंगा सीट हासिल की थी. साल 2019 में आरजेडी से उनके निलंबन की मुख्य वजह लालू परिवार के प्रति अनादर रहा था. एक बार फिर लग रहा है कि वह आरजेडी के साथ जा सकते हैं. बता दें कि अली अशरफ के बेटे फराज फातमी केवटी विधानसभा क्षेत्र से 2015 से 20205 तक विधान सभा के सदस्य रह चुके हैं. करीब 7000 वोटों से जीते थे.

यह भी पढ़ें- Pashupati Paras: मोदी कैबिनेट से इस्तीफे के बाद क्या अब महागठबंधन में शामिल होंगे पशुपति पारस? ये हैं विकल्प

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget