एक्सप्लोरर

Bihar News: 'अरे आपस में बात करिएगा कि सुनिएगा...', जब मंत्री सुमित सिंह पर भड़क गए CM नीतीश कुमार

Nitish Kumar Angry on Minister Sumit Singh: सोमवार की शाम पांच बजे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. यहीं सीएम बोल रहे थे.

पटनाबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सोमवार (12 जून) को अपने संबोधन के दौरान विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित सिंह (Sumit Singh) पर भड़क गए. सीएम ने मंच से ही कहा कि अरे आपस में बात करिएगा कि सुनिएगा, आपस में बात कर रहे हैं, आपके (सुमित सिंह) सेक्रेटरी सुन रहे हैं, लेकिन आप नहीं ध्यान दीजिएगा?  तुम्हारे पिता जी कौन थे? हमारे दोस्त ही न थे.

दरअसल सोमवार की शाम पांच बजे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. नव नियुक्त सहायक प्राध्यापक (विद्युत अभियंत्रण), व्याख्याता (असैनिक अभियंत्रण) और व्याख्याता (अर्थशास्त्र) को नियुक्ति पत्र बांटे गए. नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा.

'हम लोग 73 वाले हैं...'

आगे नीतीश कुमार ने कहा- "डिप्टी सीएम बोल रहे थे कि सब लोग कम उम्र के हैं,  हम लोग तो 73 वाले हैं. कम उम्र वाले हो तो इसको ध्यान से देखो. कम उम्र वाले हो तो फिर बगल में ज्यादा उम्र वाले से बतिया रहे थे? ध्यान से सुनिए... हम भी तो इंजीनियरिंग ही न पढ़े हैं जी, और उस समय पढ़े हैं जब देश में पांच कॉलेज थे. इंजीनियरिंग की नौकरी नहीं की वह तो पिताजी की इच्छा थी इसलिए किए. हम तो शुरी से राजनीति में रहे हैं."

मंत्री सुमित सिंह से नीतीश कुमार ने कहा कि अब आपके विभाग का नाम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग से बदलकर विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग कर दिया जाए, जल्दी कैबिनेट में लाकर इसे किया जाएगा इसलिए तुरंत प्रस्ताव लेकर आइए लेकिन आप तो बतियाते रहते हैं. मेरी बात नहीं सुनते हैं.  डिप्टी सीएम ने ठीक कहा कि 10 लाख को नौकरी हम लोग देंगे और दस लाख को काम करने का अवसर देंगे, लेकिन अब बिहार में कोई काम का प्रचार प्रसार तो होता नहीं है.

सीएम नीतीश ने केंद्र पर बोला हमला

नीतीश कुमार ने आगे कहा कि नौ साल में कोई काम हुआ है?  बिना मतलब का प्रचार प्रसार करते हैं, ये लोग (बीजेपी) किसी का नाम भी लेता है?  ना बापू का नाम लेता है, अपनी पार्टी का भी नाम नहीं लेता, अटल जी का, मुरली मनोहर जोशी का, किसी का नाम नहीं लेता है. जो सिर्फ 21- 22 साल से राजनीति में है दोनों अपना ही नाम लेता है. बिहार में जो हमारे साथ था और ठीक-ठाक था आजकल मेरे खिलाफ बोलता है, इसलिए खिलाफ बोलता है ताकि उसको जगह मिले लेकिन किसी को जगह मिल रही है?

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: TCS और इंफोसिस को समुद्र की जरूरत है क्या? PK का हमला, बोले- बिहार के लोगों को बरगलाते हैं CM नीतीश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget