एक्सप्लोरर

Bihar CM Nitish Kumar: आज बिहार के सहरसा क्यों जा रहे नीतीश कुमार? जानिए क्या है मुख्यमंत्री का पूरा कार्यक्रम

Nitish Kumar Saharsa Visit: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ताबड़तोड़ दौरा जारी है. उनके दौरे को सफल बनाने और सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए वरीय अधिकारी जुटे हुए हैं.

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज (सोमवार) सहरसा जा रहे हैं. तय कार्यक्रम के अनुसार सहरसा (Saharsa) दौरे पर सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) अमरपुर पंचायत में नवनिर्मित 'आदि शक्ति मां विषहरी' के भव्य मंदिर का उद्घाटन करेंगे. इसको लेकर वहां जोरशोर से तैयारी की गई है. जानिए आज सहरसा दौरे पर सीएम नीतीश कुमार का क्या कुछ कार्यक्रम है.

सीएम नीतीश के दौरे को लेकर अलर्ट मोड पर अधिकारी

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ताबड़तोड़ दौरा जारी है. सोमवार (26 अगस्त) को सहरसा दौरे पर होंगे और उनके इस दौरे को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही है. उनके दौरे को सफल बनाने और सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए पुलिस के अधिकारी जुटे हुए हैं. वरीय अधिकारी अलर्ट मोड पर हैं. मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिलाधिकारी वैभव चौधरी और एसपी हिमांशु ने बीते रविवार (25 अगस्त) को संयुक्त रूप से अन्य अध‍िकार‍ियों के साथ दिवारी मंदिर और अमरपुर पंचायत का जायजा लिया. 

उद्घाटन के बाद मंदिर में पूजा करेंगे सीएम नीतीश कुमार

कहरा प्रखंड के अमरपुर पंचायत के महंत मिट्ठू दास उच्च माध्यमिक विद्यालय के परिसर में मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के लिए हेलीपैड बनाया गया. मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र के जेडीयू सांसद दिनेश चंद्र यादव ने मुख्यमंत्री दौरे को लेकर बताया कि सोमवार को सीएम नीतीश कहरा प्रखंड के अमरपुर पंचायत से रोड के माध्यम से दिवारी पहुंचेंगे. नवनिर्मित आदि शक्ति मां विषहरी के भव्य मंदिर का उद्घाटन और पूजा-अर्चना करेंगे.

100 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन होगा

जेडीयू सांसद दिनेश चंद्र यादव के नेतृत्व में स्थानीय लोगों की सहयोग से करीब 12 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से आदि शक्ति मां विषहरी के विशाल मंदिर का निर्माण कराया गया है. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करोड़ों की लागत से बनने वाली सड़क, पुल, पुलिया, पंचायत भवन, अमृत सरोवर, सहकारिता विभाग के द्वारा पैक्स गोदाम आंगनबाड़ी केंद्र समेत करीब 100 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे.

यह भी पढ़ें- Janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर आज इस्कॉन और महावीर मंदिर में विशेष तैयारी, समय और दिन को लेकर दूर करें संशय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
वंदे मातरम् बिल दोनों सदनों से पास होने पर CM सम्राट बोले- 'यह निर्णय…'
वंदे मातरम् बिल दोनों सदनों से पास होने पर CM सम्राट बोले- 'यह निर्णय…'
प्रेमी के साथ मिलकर दिव्यांग पति को मार डाला, 24 घंटे में पुलिस ने खोला राज
प्रेमी के साथ मिलकर दिव्यांग पति को मार डाला, 24 घंटे में पुलिस ने खोला राज
'क्या संविधान से ऊपर है भाजपा-NDA?' रोहिणी आचार्य का बड़ा हमला
'क्या संविधान से ऊपर है भाजपा-NDA?' रोहिणी आचार्य का बड़ा हमला

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
Embed widget