एक्सप्लोरर

Bihar News: ‘केंद्र सरकार बिहार के साथ कर रही अन्याय’, सूबे में महंगी है बिजली दरें, मुख्यमंत्री नीतीश ने फिर की ये मांग

CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश ने बुधवार को ऊर्जा क्षेत्र में करोड़ों की योजनाओं की सौगात दी है. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार से फिर पुरानी मांगें दोहराई है.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने केंद्र सरकार को बिजली के मुद्दे पर घेरा है. बुधवार को सीएम ने ऊर्जा क्षेत्र के 15871.24 करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात दी है. इस दौरान उन्होंने केंद्र को घेरते हुए सवाल उठाया है कि जब देश एक है तो राज्यों में बिजली के अलग-अलग दाम क्यों हैं? उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बिहार के साथ अन्याय कर रही है. केंद्र का काम है पूरे देश में बिजली मुहैया कराना. विकसित राज्यों में सस्ती बिजली दरें हैं. बिहार में बिजली दर बहुत महंगी है.

केंद्र से मुख्यमंत्री नीतीश की मांग

नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार से मांग की है कि पूरे देश में वन नेशन वन टैरिफ बिजली का रेट लागू होना चाहिए. नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में महंगी बिजली दी जा रही है. बिहार गरीब राज्य है. विकसित राज्यों में बिजली की दरें काफी कम है. मैं पूछता हूं कि जब देश एक है तो बिजली की दरें अलग-अलग क्यों हैं? आगे मुख्यमंत्री बोले कि केंद्र सरकार को देश के हर एक नागरिक का कल्याण करना चाहिए, लेकिन राज्यों से पक्षपात करना सही नहीं है. बिहार में भी बिजली दर सस्ती होनी चाहिए ताकि हर तबके के लोग कम दरों में इसका लाभ उठा सकें.

करोड़ों की योजनाओं की सौगात

आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि आप खुद देखिए न कि विकसित राज्य को किस रेट में बिजली दी जा रही है. वहीं बिहार जैसे गरीब राज्यों में बिजली कितनी महंगी है. यह चीजें देखने की जरूरत है. केंद्र सरकार हर राज्य को अलग-अलग दर पर बिजली क्यों देती है? इस पर सवाल उठाना चाहिए. इधर, बिहार सरकार हर घरों में बिजली पहुंचाने का कार्य कर रही. बता दें कि बुधवार को सौर ऊर्जा के 2635.30 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण, 5930.89 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और 7305.05 करोड़ रुपए की योजनाओं का शुभारंभ किया गया है. आज से बिहार के लगभग सभी गांवों में बिजली के प्रीपेड मीटर लगेंगे.

यह भी पढ़ें- VIDEO: सावधान! नालंदा में युवक ने ऑनलाइन मंगाई स्मार्ट वॉच, पार्सल खुला तो निकली कंचा खेलने वाली गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
Arwal News: अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
RJD March Highlights: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
RJD का लोकभवन मार्च: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget