एक्सप्लोरर

CM नीतीश कुमार दिल्ली के लिए रवाना, मनमोहन सिंह के परिवार और कई बड़े नेताओं से करेंगे मुलाकात

CM Nitish Kumar News: सीएम नीतीश कुमार का दिल्ली दौरा कई मायनों में अहम माना जा रहा है. बिहार में सियासी हलचल के बीच मुख्यमंत्री दिल्ली में कई बड़े नेताओं से मुलाकात करने वाले हैं.

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज(29दिसंबर) पटना से दिल्ली के दो दिन के दौरे पर रवाना हो गए हैं. दिल्ली में वे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार से मुलाकात करेंगे. इसके अलावा सीएम नीतीश दिल्ली में कई बड़े नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं. सोमवार को मुख्यमंत्री वापस पटना लौट आएंगे.

किशोर कुणाल के निधन पर जताया शोक
मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर किशोर कुणाल के निधन पर दुख जताया गया है. जिसमें लिखा गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व आईपीएस अधिकारी, बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के पूर्व अध्यक्ष और महावीर मंदिर न्यास समिति के संस्थापक सचिव आचार्य किशोर कुणाल की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. आचार्य किशोर कुणाल एक कुशल प्रशासक एवं संवेदनशील पदाधिकारी थे. 

प्रेस विज्ञप्ति में आगे लिखा कि स्व. किशोर कुणाल विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों से भी जुड़े रहे. स्व. आचार्य किशोर कुणाल ने महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव के पद पर रहते हुए विभिन्न सामाजिक और धार्मिक कार्यों को अंजाम दिया. उन्होंने बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष पद पर रहते हुए अपने कार्यों को सफलतापूर्वक संपादित किया. अनके निधन से प्रशासनिक, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है. 

मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा अहम
सीएम नीतीश कुमार का दिल्ली दौरा कई मायनों में अहम माना जा रहा है. मुख्यमंत्री ऐसे समय में दिल्ली गए हैं जब बिहार के सियासी गलियारों में च्रर्चाओं का दौर जारी है. राजद विधायक भाई वीरेंद्र की तरफ से सीएम नीतीश को महागठबंधन में वापस आने का ऑफर दिया गया है. उनकी तरफ से दावा किया गया है कि बिहार में फिर खेला हो सकता है. नीतीश कुमार सांप्रदायिक ताकतों को छोड़कर आते हैं तो हम उनका स्वागत करेंगे. नीतीश कुमार की खामोशी से भी अटकलों का दौर जारी है.

यह भी पढ़ें: आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर कांग्रेस, RJD-BJP और JDU नेताओं की आई प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget