एक्सप्लोरर

Bihar News: 'घटना से मर्माहत हूं...', बिहटा सड़क हादसे में तीन बच्चों की मौत पर सीएम की गहरी संवेदना

CM Nitish Kumar Condolences: पटना के बिहटा इलाके में ट्रक और ऑटो की टक्कर में चार स्कूली बच्चों की मौत हो गई. सभी मृतक बच्चे ऑटो से स्कूल से घर लौट रहे थे.

Death Of Children In Patna Bihta: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पटना के बिहटा के विशुनपुरा में ट्रक और ऑटो की टक्कर में 3 बच्चों की हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह घटना अत्यंत दुखद है और मैं इससे मर्माहत हूं. मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में घायल लोगों के समुचित इलाज का निर्देश दिया है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है. मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है. 

बच्चे स्कूल से घर लौट रहे थे

दरअसल पटना जिले के बिहटा इलाके में ट्रक और ऑटो की टक्कर में चार स्कूली बच्चों की मौत हो गई. सभी मृतक बच्चे ऑटो से स्कूल से घर लौट रहे थे. पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को एक स्कूल के बच्चे स्कूल की छुट्टी के बाद ऑटो से कन्हौली गांव लौट रहे थे, तभी बिहटा के बिशनपुरा बगीचा के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो चकनाचूर हो गया. इस घटना में तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह बच्चे घायल बताए जा रहे हैं. इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस बीच घटना से गुस्साए लोगों ने खूब बवाल काटा. गुस्साए लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया.

इस दौरान लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ की और उसे आग के हवाले कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को शांत कराया. पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है.

चालक समेत कई बच्चे घायल

मृतक की पहचान बिष्णुपुरा निवासी रंजन कुमार सिंह का 08 वर्षीय पुत्री वर्ग एक की छात्रा आयुषी उर्फ़ मर्जीना, ब्रजेश कुमार सिंह का 09 वर्षीय पुत्र वर्ग चार का छात्र अभिषेक कुमार उर्फ़ विष्णु कुमा और रंजन सिंह का 06 वर्षीय पुत्र सह वर्ग दो का छात्र प्रकाश कुमार है. वही घायल की पहचान 7वर्षीय अंकित कुमार, 8 वर्षीय माही कुमारी, 05वर्षीय शिवा कुमार, 08 वर्षीय शाक्षी कुमारी, 10वर्षीय राधिका कुमारी, 15वर्षीय अजय कुमार और चालक आकाश कुमार के रूप मे की गई है.

ये भी पढ़ेंः बिहार में शराब माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की तैयारी, 9,538 तस्करों की सूची तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
'ये मौसमी मेंढक...', इथेनॉल मुद्दे को लेकर केजरीवाल पर भड़के संदीप दीक्षित
'ये मौसमी मेंढक...', इथेनॉल मुद्दे को लेकर केजरीवाल पर भड़के संदीप दीक्षित
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget