एक्सप्लोरर

मुस्लिमों के बीच नीतीश कुमार का बड़ा बयान, 'मक्का-मदिना जाने का मौका मिला था, लेकिन...'

Bihar CM Nitish Kumar: बिहार से इस वर्ष कुल 2403 हाजी पवित्र हज यात्रा पर जा रहे हैं. इनमें पुरुष हज यात्रियों की संख्या 1391 और महिला हज यात्रियों की संख्या 1012 है.

Bihar CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार (01 मई, 2025) को हज यात्रियों की रवानगी के पूर्व हज भवन स्थित मौलाना मजहरूल हक ऑडिटोरियम में आयोजित दुआईया मजलिस में शिरकत की. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मुस्लिमों के बीच मक्का-मदिन को लेकर अपने अनुभव को बताया. कहा कि मुझे भी एक बार मक्का-मदिना जाने का मौका मिला था लेकिन अंदर जाने की इजाजत नहीं रहती है. मैंने बाहर से ही एक-एक चीज को देखा, काफी खुशी हुई.

सीएम ने संबोधित करते हुए कहा, "आप सभी वहां जाते हैं, यह देखकर मुझे बेहद प्रसन्नता होती है. हज यात्रियों की सुविधा एवं सहूलियत को ध्यान में रखते हुये राज्य सरकार की तरफ से हर प्रकार के इंतजाम किए गए हैं. आप लोगों के बीच आकर मुझे काफी अच्छा लगता है. मैं आप सभी को मुबारकवाद देता हूं." 

'आपकी यात्रा सफल हो… दुआ कबूल हो'

नीतीश कुमार ने कहा कि मुझे अनेक बार इस कार्यक्रम में आने का मौका मिला है. राज्य सरकार की तरफ से मुस्लिम समुदाय से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मियों को वहां भेजा जाता है. इस बार भी अच्छी संख्या में अधिकारियों को भेजा गया है ताकि यात्रा एवं वहां रहने के दौरान हज यात्रियों को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो. सीएम ने कहा, "मैं कामना करता हूं कि आपकी यात्रा सफल हो और दुआ कबूल हो."

बता दें कि बिहार से इस वर्ष कुल 2403 हाजी पवित्र हज यात्रा पर जा रहे हैं. इनमें पुरुष हज यात्रियों की संख्या 1391 और महिला हज यात्रियों की संख्या 1012 है. बिहार के सभी हज यात्रियों के प्रस्थान करने से पूर्व हज का पूर्ण प्रशिक्षण और निशुल्क टीकाकरण की व्यवस्था की गई है. सउदी अरब में बिहार के हज यात्रियों को हज यात्रा के दौरान आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए राज्य सरकार की ओर से 16 राज्य हज निरीक्षक (खादिमुल्ल हुज्जाज) प्रतिनियुक्त किए गए हैं. 

यह भी पढ़ें- बिहार दौरे पर असदुद्दीन ओवैसी, चुनाव में 50 सीटों पर लड़ने की तैयारी, बढ़ी महागठबंधन की टेंशन

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजगीर में पहली बार रणजी ट्रॉफी, 11 अक्टूबर से बिहार-यूपी में मुकाबला
राजगीर में पहली बार रणजी ट्रॉफी, 11 अक्टूबर से बिहार-यूपी में मुकाबला
अनंत और ललन सिंह की जोड़ी के आगे संजय झा सरेंडर! 'छोटे सरकार' को मिली छूट?
अनंत और ललन सिंह की जोड़ी के आगे संजय झा सरेंडर! 'छोटे सरकार' को मिली छूट?
'बिहार में राजनीति करनी है तो...', JDU के संजय झा का बड़ा बयान
'बिहार में राजनीति करनी है तो...', JDU के संजय झा का बड़ा बयान
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
ये हैं दिल्ली के टॉप एग्रीकल्चर कॉलेज, यहां से पढ़ाई मतलब करियर सेट
ये हैं दिल्ली के टॉप एग्रीकल्चर कॉलेज, यहां से पढ़ाई मतलब करियर सेट
जहां सुकून तलाशा वहीं बनी कब्र, दरिंदे ने किया हमला और फिर दहाड़ी मौत
जहां सुकून तलाशा वहीं बनी कब्र, दरिंदे ने किया हमला और फिर दहाड़ी मौत
Embed widget