एक्सप्लोरर

VIDEO: 'हम आप कैसे पैदा हुए?', नीतीश कुमार ने जीविका दीदियों से पूछा, सम्राट चौधरी बोले- चलिए सर…

Bihar CM Nitish Kumar: सीएम नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के तहत सोमवार को समस्तीपुर पहुंचे थे. उन्होंने 937 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात दी. 198 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया.

Bihar CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों प्रगति यात्रा के तहत प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जा रहे हैं. सोमवार (13 जनवरी) को सीएम नीतीश कुमार समस्तीपुर पहुंचे. सीएम नीतीश कुमार ने समस्तीपुर में 937 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात दी. 198 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया. इस दौरान मौके पर उन्होंने जीविका दीदियों से बात करते हुए कहा कि महिलाएं कितने अच्छे से आगे बढ़ रही हैं. सीएम ने पूछ दिया कि हम और आप कैसे पैदा हुए? माता न पैदा की. मां न पैदा की. इन्हीं को पावर है.

सीएम नीतीश कुमार जब महिलाओं से यह कह रहे थे तो उनके बगल में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खड़े थे. विजय कुमार चौधरी भी साथ में ही थे. सीएम ने जब यह कहा तो सम्राट चौधरी के हाव भाव से ऐसा लग रहा था कि वे असहज हो रहे हैं. उन्होंने कहा चलिए सर. हालांकि नीतीश कुमार की बातों को सुनकर महिलाओं ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. महिलाओं ने कहा कि पहले घर में रहते थे भैया, अब बाहर निकलते हैं. 

937 करोड़ रुपये से अधिक की दी गई सौगात

इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार ने समस्तीपुर जिले को 937 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात दी. सीएम नीतीश कुमार ने 198 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया. इसमें 500.82 करोड़ रुपये की 51 योजनाओं का उद्घाटन तथा 436.64 करोड़ रुपये की 147 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है.

प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री ने समस्तीपुर जिला के उजियारपुर प्रखंड के रायपुर ग्राम में 100 शैय्या वाले डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय कल्याण छात्रावास का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया. मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित छात्रावास भवन का निरीक्षण भी किया. इस दौरान भोजनालय, रसोई घर आदि का जायजा लिया.

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, ग्रामीण विकास मंत्री सह समस्तीपुर जिला के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी, सांसद शांभवी चौधरी, विधायक राजेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे.

आरजेडी ने कसा नीतीश कुमार पर तंज

सीएम नीतीश कुमार के बयान पर आरजेडी ने एक्स पर वीडियो शेयर कर तंज कसा है. प्रवक्ता शक्ति यादव ने लिखा, "मुख्यमंत्री का इकबाल खत्म हो चुका है. ये मैं आज नहीं 2024 से ही कह रहा हूं कि नीतीश कुमार अब बस मुख्यमंत्री के रूप में एक मुखौटा मात्र ही रह गए हैं. इसका उदाहरण स्वयं देखिए. नीतीश कुमार लोगों से बात करना चाह रहे हैं तो अगल-बगल में बीजेपी के नेता और बीजेपी के एजेंट कह रहे हैं चलिए चलिए हो गया, अरे अब हो गया चलिए."

यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में एक ही परिवार के 3 लोगों को क्यों मार दी गोली? एक की मौत, जानें पूरा मामला

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
'भारत को सोने का शेर बनाना है', सनातन धर्म सम्मेलन में बोले CM सम्राट चौधरी
'भारत को सोने का शेर बनाना है', सनातन धर्म सम्मेलन में बोले CM सम्राट चौधरी
खरगे के समर्थन में कांग्रेस, बिहार में बड़ा प्रदर्शन, दिल्ली जाएंगे 7 हजार कार्यकर्ता
खरगे के समर्थन में कांग्रेस, बिहार में बड़ा प्रदर्शन, दिल्ली जाएंगे 7 हजार कार्यकर्ता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget