एक्सप्लोरर

Watch: '…तो कह दीजिए न कि मुझे मिट्टी में मिला दे', सम्राट चौधरी को CM का जवाब, नीतीश बोले- जो इच्छा है करो

Bihar Politics: रविवार को वीर कुंवर सिंह के विजय उत्सव पर नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोगों ने बिहार में वीर कुंवर सिंह के लिए बहुत काम किया है. इसी दौरान सम्राट चौधरी के बयान पर जवाब दिया है.

पटना: बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) के बयान पर कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को राजनीतिक रूप से मिट्टी में मिला देंगे. इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जवाब आ गया है. रविवार (23 अप्रैल) को नीतीश कुमार ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष सम्राट चौधरी के बयान पर कहा कि ऐसा है तो मिट्टी में मिला दे मुझे फिर. नीतीश ने कहा कि बताइए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल मेरे लिए किया जा रहा है.

नीतीश कुमार ने कहा कि यह सब जो लोग बोलता है उसका कोई मतलब है क्या? हम कभी इस तरह की बात बोलते हैं? ऐसी बात कोई करता है तो समझ लीजिए कि बुद्धि नहीं है. जो मन करे बोले और जहां करना है कर दो, जो इच्छा है करो. सीएम ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई के हमलोग कितने बड़े प्रशंसक रहे हैं. सीएम ने रविवार को वीर कुंवर सिंह के विजय उत्सव पर कहा कि हम लोगों ने बिहार में वीर कुंवर सिंह के लिए बहुत काम किया है.

'जब तय कर लेंगे सब चीज तब पूछिएगा'

वहीं सीएम ने ममता बनर्जी से होने वाली मुलाकात के सवाल पर कहा कि यह अभी मत पूछिए. जब हम कर लेंगे सब चीज तब हमसे पूछिएगा. नीतीश ने कहा कि हम तो सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने में लगे हैं. हम अपने लिए कुछ नहीं चाहते हैं. जब भी मिलने के लिए कहते हैं हमारी कोई अपनी इच्छा नहीं है. हम देश हित में सोचते हैं. आजकल जो कुछ हो रहा है वह लोग पूरे देश के इतिहास को बदलने में लगा हुआ है. हम चाहते हैं देश सुरक्षित रहे. आजादी की लड़ाई नई पीढ़ी को मालूम होनी चाहिए और कुछ लोग आजकल है जो सब कुछ बदल देना चाहते हैं.

विपक्षी एकता को लेकर हो चुकी है बातचीत: नीतीश

नीतीश कुमार ने मीडिया के सवालों के जवाब में आगे कहा कि हम लोग जब एक साथ मिलकर रहेंगे तो देश सुरक्षित रहेगा और इसके लिए हम काम कर रहे हैं. बीजेपी ने कहा था कि मुख्यमंत्री भ्रष्टाचारियों को बचाने में जुटे हैं इस पर नीतीश ने कहा कि जो कहते हैं उन्हीं से पूछिए. कहा कि बहुत लोगों से विपक्षी एकता को लेकर बातचीत हो चुकी है. जब सब कुछ हो जाएगा तब हम बता देंगे.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: दिल्ली में सब 'सेट' तो पश्चिम बंगाल में क्यों 'वेट'? अब ममता को 'मनाने' चले CM नीतीश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget