एक्सप्लोरर

Bihar News: कटिहार में CISF जवान की सड़क हादसे में मौत, सिर में आई थी गंभीर चोट

Road Accident In Katihar: सीआईएसएफ जवान की सड़क हादसे में मौत के बाद स्थानीय युवकों ने सुबह में उन्हें मनिहारी अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

CISF Jawan Death In Katihar Road Acciden: कटिहार जिला के मनिहारी थाना अंतर्गत मनिहारी निवासी सीआईएसएफ जवान जितेंद्र कुमार पासवान की एक सड़क हादसे में मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार(9 अगस्त) की रात में एक बर्थडे पार्टी में भोज खाने के बाद वे अपनी बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान उनकी बाइक एक ट्रक से पीछे से टकरा गई, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

मुंबई में पोस्टेड थे सीआईएसएफ जवान

जितेंद्र कुमार पासवान की उम्र 37 वर्ष थी, और वे सीआईएसएफ में मुंबई में पोस्टेड थे. उनके पिता दशरथ पासवान और माता सुमित्रा देवी हैं. उनका घर मनिहारी के रेलवे कॉलोनी के वार्ड 5 में है. जितेंद्र कुमार अपने पीछे पत्नी सोनम कुमारी, तीन वर्षीय बेटी जेसी कुमारी और पांच महीना के बेटे ज्ञान कुमार को छोड़ गए हैं. उनकी शादी 2011 में हुई थी.

अहले सुबह तीन बजे के करीब मनिहारी थाना के ड्राइवर ने देखा कि जितेंद्र कुमार पासवान अपनी बाइक के साथ सड़क पर औंधे मुंह ट्रक में टकराकर गिरे हुए थे. इस स्थिति को देखकर स्थानीय युवकों ने तुरंत उन्हें मनिहारी अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. स्थानीय लोगों का मानना है कि सड़क किनारे ट्रकों को गलत तरीके से पार्क करने के कारण आए दिन दुर्घटना होती रहती है.

ट्रकों की अनियमित पार्किंग पर नियंत्रण हो'

लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इन ट्रकों की अनियमित पार्किंग पर नियंत्रण किया गया होता, तो इस हादसे से बचा जा सकता था. घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर इंस्पेक्टर रामचंद्र मंडल, थानाध्यक्ष पंकज आनंद, अपर थानाध्यक्ष अरुण राम, गौतम कुमार, एएसआई राजकुमार और संतोष कुमार उपस्थित थे. प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि वे इस घटना की गहन जांच करेंगे और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget