एक्सप्लोरर

Bihar CHO Exam: नीतीश सरकार में फिर हुआ पेपर लीक! EOU को मिल गया सबूत, 4500 पदों पर होनी है बहाली

Bihar CHO Paper Leaked: ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों पर चेकिंग के दौरान गड़बड़ियां पाई गई हैं. इसके साक्ष्य मिले हैं. आर्थिक अपराध इकाई ने जांच के लिए विशेष दल का गठन किया है.

Bihar CHO Exam Canceled: नीतीश सरकार (Nitish Government) में ऐसा लग रहा है कि एक बार फिर पेपर लीक (Paper Leak) हो गया है. यही वजह है कि 4500 पदों के लिए हो रही सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (CHO) की परीक्षा को बिहार में रद्द करना पड़ा है. इस मामले में आर्थिक अपराध इकाई की ओर से सोमवार (02 दिसंबर) को प्रेस रिलीज और बयान जारी कर कहा गया है कि ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों पर चेकिंग के दौरान गड़बड़ियां पाई गई हैं. इसके साक्ष्य मिले हैं.

आर्थिक अपराध इकाई के डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने इस संबंध में वीडियो बयान भी जारी किया है. प्रेस रिलीज के जरिए इस संबंध में पूरी जानकारी दी गई है. कहा गया है कि राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से 'सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी' के पदों पर चयन के लिए पटना में 01 दिसंबर 2024 को कुल 12 ऑनलाइन सेंटर पर कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट का आयोजन किया गया था. ऐसे में परीक्षा से पूर्व प्राप्त सूचना के आधार पर ईओयू की टीम और पुलिस के सहयोग से तीन ऑनलाइन एग्जामिनेशन सेंटर पर रैंडम चेकिंग की गई थी.

इन लोगों की सामने आई संलिप्तता

जांच के दौरान पाया गया कि परीक्षा केंद्रों पर प्रॉक्सी सर्वर एवं रिमोट व्यूयिंग एप्लीकेशन व सॉफ्टवेयर के माध्यम से अवैध तरीके से कंप्यूटर सिस्टम का अनऑथराइज्ड एक्सेस सॉल्वर गैंग ने प्राप्त कर लिया था. इस तरह रियल टाइम ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट को सॉल्व करने का साक्ष्य प्राप्त हुआ है. इस मामले में संबंधित ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर परीक्षा को आयोजित कराने वाली कंपनी We Shine Tech Pvt Ltd एवं संबंधित ऑनलाइन एग्जामिनेशन सेंटर्स के सेंटर हेड, आईटी मैनेजर एवं आईटी स्टाफ और एग्जाम कोऑर्डिनेटर की संलिप्तता सामने आई है. 

इस प्रकरण में अब तक 37 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है. इनमें अभ्यर्थी, परीक्षा केंद्रों के मालिकों, एग्जाम कोऑर्डिनेटर, ऑनलाइन परीक्षा सेंटर्स के आईटी मैनेजर और आईटी सपोर्ट स्टाफ शामिल हैं.

जांच के लिए विशेष दल का किया गया गठन

छापेमारी के दौरान ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों एवं अभियुक्तों के निवास स्थानों से कंप्यूटर, मोबाइल फोन, एडमिट कार्ड, अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्र, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल डिवाइस और कई डेबिट कार्ड बरामद किए गए हैं. इस मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने कांड संख्या 28/2024 दर्ज किया है. एक विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया है. साथ ही परीक्षा को रद्द कर दिया गया है. बता दें कि परीक्षा आज (सोमवार) भी होने वाली थी.

यह भी पढ़ें- बिहार में सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी की परीक्षा रद्द, पेपर लीक का शक, हिरासत में कई लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget