एक्सप्लोरर

Character Certificate Application: बिहार में घर बैठे बनवाएं कैरेक्टर सर्टिफिकेट, यहां करना होगा अप्लाई, जानें जरूरी बातें

अब तक लोग कैरेक्टर सर्टिफिकेट बनवाने के लिए अपने थाने का चक्कर लगाते थे. कई बार तो लोगों की शिकायत होती थी कि महीनों दौड़ने के बाद भी कैरेक्टर सर्टिफिकेट नहीं बन पा रहा है.

पटनाः लॉकडाउन और कोरोना काल में बिहार सरकार (Bihar Government) कई कामों को ऑनलाइन शुरू कर लोगों को सुविधाएं दे रही है. बिहार सरकार की ओर से अब कैरेक्टर सर्टिफिकेट (Character Certificate) को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है. अब आपको कैरेक्टर सर्टिफिकेट के लिए भाग दौड़ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. घर बैठे ही आप इसे बनवा सकते हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे घर बैठे आप अप्लाई कर सकते हैं.

कैसे करना होगा आवेदन?

कैरेक्टर सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आपको सबसे पहले इस वेबसाइट पर जाना होगा. (https://serviceonline.bihar.gov.in/) इस लिंक पर जाकर गृह विभाग की सेवाओं पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपको कैरेक्टर सर्टिफिकेट फॉर्म में सभी डिटेल्स को भरना होगा. भरने के बाद इसे ऑनलाइन ही जमा भी किया जा सकेगा. इसके बाद स्थानीय थाने की पुलिस आवेदन करने वाले के घर जाएगी और फिर सत्यापन करेगी. ईमेल से ही कैरेक्टर सर्टिफिकेट मिल जाएगा.

कितना दिन लगेगा समय?

बता दें कि अब तक लोग कैरेक्टर सर्टिफिकेट बनवाने के लिए अपने थाने का चक्कर लगाते थे. कई बार तो लोगों की शिकायत होती थी कि महीनों दौड़ने के बाद भी कैरेक्टर सर्टिफिकेट नहीं बन पा रहा है. इन तमाम शिकायतों के बाद ही बिहार सरकार की ओर से यह पहल की गई है. अब कैरेक्टर सर्टिफिकेट को मात्र 14 से 15 दिनों के अंदर प्राप्त किया जा सकता है. वह भी ऑनलाइन और घर बैठे. इस सुविधा से अब लोग थाने का चक्कर लगाने से बच जाएंगे.

नहीं होनी चाहिए गलती

कैरेक्टर सर्टिफिकेट के अप्लाई के समय आपको ध्यान रखना होगा कि फॉर्म में कहीं किसी प्रकार की गलती ना हो. ऑनलाइन आवेदन के समय अगर गलती नहीं हुई तब ही यह 14 से 15 दिनों के अंदर मेल पर आ पाएगा. आप अपने आवेदन की स्थिति आरटीपीएस (RTPS) साइट पर जाकर चेक भी कर सकते हैं. कैरेक्टर सर्टिफिकेट बनने के बाद आप इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं.

बताया जाता है कि चरित्र प्रमाण पत्र बनाने की ऑनलाइन व्यवस्था की मॉनिटरिंग आईजी और डीआईजी स्तर के अधिकारी कर सकेंगे. अगर सर्विस प्लस पोर्टल में कोई आवेदन अस्वीकृत कर दिया जाता है तो इसकी जानकारी संबंधित क्षेत्र के आईजी और डीआईजी तक चली जाएगी. ऑनलाइन चरित्र प्रमाण पत्र बनाने के लिए एनआईसी यानी राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र की मदद से सर्विस प्लस पोर्टल का निर्माण किया गया है.

यह भी पढ़ें- 

Live Video: CM नीतीश कुमार की पुलिस महिलाओं को भी नहीं छोड़ती, पटना में बीच सड़क पर घेरकर पीटा, अधिकारी देखते रहे

Bihar News: निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट व रबर डैम का नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद गैंग का शूटर अरमान बिहार में मिला, 5 लाख का था इनाम
अतीक अहमद गैंग का शूटर अरमान बिहार में मिला, 5 लाख का था इनाम
नीरज के खिलाफ गए अनंत सिंह पर BJP का बड़ा बयान, 'उनके मन में...'
नीरज के खिलाफ गए अनंत सिंह पर BJP का बड़ा बयान, 'उनके मन में...'
बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में बवाल! कांग्रेस से RJD बोली- 'अगर...'
बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में बवाल! कांग्रेस से RJD बोली- 'अगर...'
जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, कहा- UCC और SIR लागू होना चाहिए
जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, कहा- UCC और SIR लागू होना चाहिए

वीडियोज

Sandeep Chaudhary| SIR Controversy: ‘सत्याग्रह’ से क्या साधेंगे Rahul Gandhi? विश्लेषकों का विश्लेषण
प्रेमानंद महाराज के आश्रम में क्या हुआ? | ABP News
Noida | Supernova Building Case: सांसें थामने वाला 30 सेकेंड का वीडियो | Breaking News | ABP
Congress Protest Against CEC | Gyanesh Kumar: CEC के खिलाफ दिल्ली में भारी हंगामा | Congress
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: वोटर लिस्ट में सुधार, या बना सियासी हथियार? | BJP | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह सबसे व्यापक', भारत के सीजफायर प्रस्ताव की यूक्रेनी विदेश मंत्री ने की तारीफ
'यह सबसे व्यापक', भारत के सीजफायर प्रस्ताव की यूक्रेनी विदेश मंत्री ने की तारीफ
अतीक अहमद गैंग का शूटर अरमान बिहार में मिला, 5 लाख का था इनाम
अतीक अहमद गैंग का शूटर अरमान बिहार में मिला, 5 लाख का था इनाम
तीसरे वनडे में बुरी तरह चोटिल हुआ वेस्टइंडीज का खिलाड़ी, ले जाया गया अस्पताल
तीसरे वनडे में बुरी तरह चोटिल हुआ वेस्टइंडीज का खिलाड़ी, ले जाया गया अस्पताल
'दृश्यम 3' की आंधी के बीच 'द वन' ने बनाया रिकॉर्ड, पोस्ट कोविड बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा की नंबर 1 फिल्म
'दृश्यम 3' की आंधी के बीच 'द वन' ने बनाया रिकॉर्ड, पोस्ट कोविड बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा की नंबर 1 फिल्म
शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट: केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके - 'हम भी...'
शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट: केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके - 'हम भी...'
SIR विवाद: कपिल सिब्बल बोले जल्द करूंगा बड़ा खुलासा - 'साबित कर दूंगा कि...'
SIR विवाद: कपिल सिब्बल बोले जल्द करूंगा बड़ा खुलासा - 'साबित कर दूंगा कि...'
फ्लाईदुबाई फ्लाइट के 7 फरिश्ते, जान पर खेलकर हमलावर को दबोचा, नाकाम की साजिश
फ्लाईदुबाई फ्लाइट के 7 फरिश्ते, जान पर खेलकर हमलावर को दबोचा, नाकाम की साजिश
यूपी के छात्रों के लिए बड़ी खबर, 4.60 लाख खातों में भेजे गए 148 करोड़ रुपये
यूपी के छात्रों के लिए बड़ी खबर, 4.60 लाख खातों में भेजे गए 148 करोड़ रुपये
Embed widget