एक्सप्लोरर

Chaiti Chhath 2025: चैती छठ का पहला अर्घ्य आज, पटना में घाट पर जाने से पहले पढ़ लें जिला प्रशासन का निर्देश

Chaiti Chhath 2025: राजधानी पटना में छठ घाट तैयार हो चुके हैं. गंगा घाटों के अलावा पटना के कच्ची तालाब (गर्दनीबाग) और चिड़ियाघर समेत कुल सात जगहों पर तालाब में अर्घ्य देने के लिए इंतजाम किया है.

Chaiti Chhath 2025: चार दिवसीय महापर्व चैती छठ का आज (गुरुवार) तीसरा दिन है. आज पहला अर्घ्य दिया जाएगा. बीते बुधवार को खरना के बाद से छठ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया है. आज शाम में छठ व्रती भगवान भास्कर को अर्घ्य देंगे. कल (शुक्रवार) सुबह का अर्घ्य दिया जाएगा. इसके साथ ही व्रत समाप्त हो जाएगा. बिहार की राजधानी पटना में छठ घाट तैयार हो चुके हैं. जिला प्रशासन की टीम मुस्तैद है.

आज के दिन सुबह से ही छठ व्रती के अलावा घर के सदस्य भी स्नान आदि कर ठेकुआ और अन्य प्रसाद बनाने में जुट जाते हैं. क्योंकि शाम में अर्घ्य देना होता है. ठेकुआ-पकवान के साथ नारियल और फलों से सूप को सजाकर व्रती आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे. पटना की बात की जाए तो थोक फल मंडी बाजार समिति में सुबह तीन-चार बजे से ही लोग खरीदारी करने के लिए पहुंच जाते हैं. हालांकि फलों की खरीदारी की भीड़ बीते बुधवार से ही बाजार में दिख रही है. 

गंगा घाटों पर चाक-चौबंद व्यवस्था

आज दोपहर बाद छठ व्रती घाट के लिए निकल जाएंगे. पटना जिला प्रशासन की ओर से सभी गंगा घाटों पर चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है. गंगा घाटों के अलावा पटना के कच्ची तालाब (गर्दनीबाग) और चिड़ियाघर समेत कुल सात जगहों पर तालाब में अर्घ्य देने के लिए इंतजाम किया है. श्रद्धालुओं को घाट एवं तालाब तक पहुंचाने के लिए रास्तों में गाड़ियों के परिचालन पर प्रतिबंध लगाया गया है. घाटों से कुछ दूर पहले ही पार्किंग की व्यवस्था की गई है. सभी घाट पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं.

एक नजर में देखें जिला प्रशासन की गाइडलाइंस

  • भीड़ में बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का विशेष ध्यान रखें.
  • पूजा के लिए घर से निकलते समय अपने बच्चों के पॉकेट में नाम, पता और मोबाइल नंबर लिखकर अवश्य रखें.
  • बच्चों का हाथ कभी न छोड़ें, उन्हें इधर-उधर जाने न दें.
  • किसी भी प्रकार का अफवाह न फैलाएं और न ही उस पर ध्यान दें.
  • पटाखे एवं ज्वलनशील पदार्थ साथ न ले जाएं. धूम्रपान व किसी भी नशे का सेवन न करें. किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न फैलाएं.
  • सड़क पर धीरे-धीरे जाएं, कतारबद्ध होकर जाएं, जल्दबाजी बिल्कुल न करें.
  • सुरक्षा मानकों का अनुपालन करें, स्वयं भी सुरक्षित रहें और अन्य लोगों को भी सुरक्षित रखें.
  • सुरक्षा जांच आपके एवं आपके परिवार की सुरक्षा के लिए जरूरी है. अतः सुरक्षा जांच में सहयोग करें.
  • किसी भी प्रकार की लावारिस वस्तु या संदिग्ध वस्तु अगर आपको दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत डायल- 112 या वहां पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, थानाध्यक्ष या नियंत्रण कक्ष को दें. 
  • पटना जिला नियंत्रण कक्ष की दूरभाष संख्या  0612-2219810/2219234, डायल- 112 या पुलिस नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 9470001389 पर सूचना दे सकते हैं.

यह भी पढ़ें- बक्सर आ रहे हैं देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज, 9-15 अप्रैल तक होगा सनातन पर दिव्य प्रवचन

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget