एक्सप्लोरर

Bihar Caste Census: बिहार में 40 महिलाओं का एक ही पति, नाम- रूपचंद, जातीय जनगणना करने वाले भी हैरान

40 Women Husband Name Roopchand: बिहार के अरवल का मामला है. जातीय जनगणना के क्रम में सरकारी कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों की जानकारी जुटा रहे हैं. इसी में यह बात सामने आई है.

अरवल: बिहार के अरवल में 40 महिलाओं ने अपने पति का नाम रूपचंद बताया है. मामला जातीय जनगणना से जुड़ा है और बिहार में एक से एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आ रही है. पूरा मामला नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर-7 का है. यहां रेड लाइट एरिया है. सरकार द्वारा कराई जा रही गणना के दौरान पूछे गए सवाल में कई महिलाओं ने रूपचंद का नाम लिया है.

दरअसल, इस इलाके में सेक्स वर्कर वर्षों से रह कर अपना जीवन यापन करती आ हैं. जातीय जनगणना के क्रम में सरकारी कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों की जानकारी जुटा रहे हैं. इसी दौरान यह चौंकाने वाला आंकड़ा रेड लाइट एरिया से आया है. करीब 40 महिलाओं के पति का नाम रूपचंद बताया गया है. कुछ महिलाओं ने पिता और पुत्र के तौर पर भी रूपचंद का नाम लिया है.

रूपचंद यानी रुपया

अब आइए इस रूपचंद का मतलब समझिए. बता दें कि जातीय जनगणना तो हो रही है लेकिन अरवल रेड लाइट एरिया की सेक्स वर्कर्स के सामने सबसे बड़ी समस्या ये आ गई है कि वे अपने पति के रूप में किसका नाम दर्ज कराएं? यहां रहने वाली महिलाएं रूपचंद यानी रुपये को ही अपना सब कुछ मानती हैं, इसलिए उन्होंने अपने पति के नाम के आगे सभी ने रूपचंद नाम दर्ज करा दिया.

रूपचंद कोई आदमी नहीं

इधर जातीय गणना करने पहुंचे शिक्षक राजीव रंजन राकेश ने बताया कि रेड लाइट एरिया में रहने वाली महिलाओं से उन्होंने बात की. उनका रिकॉर्ड जाना. इस दौरान महिलाओं ने अपने पति, पिता और पुत्र का नाम रूपचंद बताया. हालांकि जब इसके बारे में जानकारी जुटाई गई कि रूपचंद कौन है तो पता चला कि रूपचंद कोई आदमी नहीं है. पैसे को रूपचंद कहा जाता है. यही वजह है कि महिलाओं ने रूपचंद को अपना सब कुछ बताया है.

बता दें कि बिहार सरकार जातीय गणना करा रही है. इससे आर्थिक एवं सामाजिक पृष्ठभूमि जानने, उनके विकास को लेकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी. इसको लेकर सरकार ने करीब 500 करोड़ का बजट भी निर्धारित कर रखा है. इसी कड़ी में सरकारी कर्मी घर घर जा कर 17 बिंदुओं पर जानकारी जुटा रहे हैं. इसी क्रम में अरवल के रेड लाइट एरिया से यह मामला सामने आया है.

यह भी पढ़ें- 'नीतीश ममता से मिले, उनकी लड़ाई कांग्रेस से, अखिलेश से मिले तो मायावती से क्यों नहीं?' सुशील मोदी का Exclusive इंटरव्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget