एक्सप्लोरर

विशेष राज्य के दर्जे पर केंद्र के जवाब ने बढ़ा दी CM नीतीश कुमार की टेंशन, मोदी सरकार ने दिया बड़ा झटका!

Bihar Special State Status: जेडीयू सांसद रामप्रीत मंडल ने वित्त मंत्रालय से सवाल किया था. उस पर वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने लिखित जवाब दिया हैं. पढ़िए पूरी खबर.

Bihar Special State Status: जेडीयू के नेता लगातार यह मांग कर रहे थे कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले लेकिन केंद्र की ओर से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी को एक तरह से फाइनल जवाब मिल गया है कि यह नहीं मिल सकता है. झंझारपुर से जेडीयू के सांसद रामप्रीत मंडल (Rampreet Mandal) के सवाल के जवाब में वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी (Pankaj Chaudhary) ने एक लिखित जवाब में कहा है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिल सकता है.

एनडीसी (NDC) की ओर से बीते वर्षों में कुछ राज्यों को विशेष दर्जा मिला था. जिन राज्यों को मिला वह कई मानकों पर फिट बैठ रहे थे. रामप्रीत मंडल को दिए गए जवाब में पत्र के माध्यम से इसके बारे में बताया गया है.

पंकज चौधरी ने क्या कहा है?

वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी कहा है, "पहले राष्ट्रीय विकास परिषद (एनडीसी) ने कुछ राज्यों को योजना सहायता के लिए विशेष श्रेणी का दर्जा दिया था, जिनकी कई विशेषताएं ऐसी थीं, जिन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत थी. इन विशेषताओं में पहाड़ी और कठिन भूभाग, कम जनसंख्या घनत्व और/या आदिवासी आबादी का बड़ा हिस्सा, पड़ोसी देशों के साथ सीमाओं पर रणनीतिक स्थान, आर्थिक और अवसंरचनात्मक पिछड़ापन और  राज्य के वित्त की गैर-व्यवहार्य प्रकृति शामिल हैं." इसी पर जवाब आया है. इस जवाब से बिहार के सीएम नीतीश कुमार को एक तरह से बड़ा झटका लगा है.  

दरअसल, जेडीयू सांसद रामप्रीत मंडल ने वित्त मंत्रालय से पूछा था कि क्या सरकार के पास आर्थिक विकास और औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए बिहार और अन्य सबसे पिछड़े राज्यों को विशेष दर्जा देने की कोई योजना है? 

बीजेपी का आया बड़ा बयान

उधर विशेष दर्जा दिए जाने की मांग पर डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बिहार को आर्थिक सहयोग की जरूरत है. हम लोगों ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय वित्त मंत्री से आग्रह किया है कि बिहार को विशेष आर्थिक मदद की जरूरत है. प्रधानमंत्री और केंद्रीय वित्त मंत्री इस पर निर्णय लेंगे.

सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री का भी लगातार आग्रह रहा है कि हमको बिहार में अतिरिक्त मदद की जरूरत है. स्पेशल स्टेटस के सवाल को सम्राट चौधरी टाल गए. उन्होंने कहा, "एनडीए के नेतृत्व वाली केंद्र की सरकार ने बिहार को लगातार विशेष मदद देने का काम किया है, चाहे वो अटल जी की सरकार रही हो या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार रही हो."

यह भी पढ़ें- विशेष राज्य की मांग पर CM नीतीश की पार्टी का नया बयान, JDU नेता ने कहा- 'हम लोगों की ओर से...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget