एक्सप्लोरर

Bihar Cabinet Expansion पर कांग्रेस का आया बड़ा बयान, तिथि को लेकर अखिलेश सिंह बोले- 'सीएम नीतीश...'

Akhilesh Prasad Singh Statement: बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार करने की कांग्रेस काफी समय से मांग कर रही है. इसको लेकर काफी समय से चर्चा चल रही थी. वहीं, इस पर अखिलेश प्रसाद सिंह ने बयान दिया है.

पटना: बिहार की राजनीति में काफी समय से मंत्रिमंडल विस्तार की बात हो रही है. कांग्रेस दो और मंत्रियों की मांग कर रही है. इसको कांग्रेस कई बार बयान भी दे चुकी है. इसको लेकर एक बार फिर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह (Akhilesh Prasad Singh) ने मंगलवार को कहा कि सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) से मेरी बात हुई है. बिहार में कांग्रेस कोटे से 2 मंत्री और बनेंगे. मंत्रिमंडल विस्तार होगा. तिथि नीतीश कुमार तय करेंगे. वहीं, राष्ट्रपति भवन ने 9 सितंबर को जी 20 (G20) को लेकर रात्रिभोज के लिए सामान्य प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया (President of India) के बजाय प्रेसिडेंट ऑफ भारत (President of Bhaarat) के नाम पर निमंत्रण भेजा है. इस पर उन्होंने कहा कि यह संविधान से खिलवाड़ हो रहा है. 

'इंडिया' गठबंधन के नाम से पीएम घबरा गए हैं- अखिलेश सिंह 

अखिलेश सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी पीएम थे. नरेंद्र मोदी नौ साल से पीएम हैं. पहले किसी को भी इंडिया शब्द से दिक्कत क्यों नहीं थी? 'इंडिया' गठबंधन के नाम से पीएम घबरा गए हैं. सामूहिक नेतृत्व में 'इंडिया' गठबंधन लोकसभा चुनाव लड़ेगा. संसद का विशेष सत्र 18 से 22 सितंबर तक चलेगा, उसमें क्या एजेंडा है सरकार यह बताए. वहीं, सीएम के जनता दरबार में गृह मंत्री वाले वाकये को लेकर कांग्रेस नेता ने कहा कि नीतीश कुमार विपक्षी दलों को एकजुट कर रहे हैं. बीजेपी को चुनौती दे रहे हैं. बीजेपी इसलिए नीतीश कुमार को लेकर भ्रम फैला रही है कि उनको भूलने की बीमारी हो गई है. वह अनफिट हैं. बीमार हो गए हैं. नीतीश कुमार के साथ जब बीजेपी थी तब हमेशा बीजेपी उनकी तारीफ करती थी. 

चर्चा में है सीएम के जनता दरबार में गृह मंत्री वाला मामला

बता दें कि सोमवार को जन सुनवाई के दौरान सीएम नीतीश कुमार अधिकारी से बार-बार गृह मंत्री को फोन लगाने की बात कहते रहे थे, जबकि गृह मंत्री वह खुद ही हैं. जनसुनवाई के दौरान नीतीश के सामने गृह मंत्रालय से जुड़ा एक मामला आया. फरियादी सामने बैठा था. नीतीश कुमार अधिकारी से गृहमंत्री को फोन करने के लिए कहने लगे. वह भूल गये थे कि वही गृह मंत्री हैं. वहीं, बीजेपी का कहना है कि नीतीश इन दिनों नाम, मुद्दे और यहां तक ​​​​कि अपने पद और जिम्मेदारियों को भी अक्सर भूल जा रहे हैं. उनको अब आराम की जरूरत है. 

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: जनता दरबार में गृह मंत्री वाले मुद्दे पर BJP का सीएम पर तंज- जेडीयू-आरजेडी की डील से नीतीश कुमार दबाव में हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...
JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, 'मुंह छिपाते फिर रहे'
JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, 'मुंह छिपाते फिर रहे'
पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल! बस समेत 5 गाड़ियां फूंकीं, पुलिस पर भी पथराव
पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल! बस समेत 5 गाड़ियां फूंकीं, पुलिस पर भी पथराव
नवादा: सकरी नदी बनी जिंदगी का खतरा! रोज जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण
नवादा: सकरी नदी बनी जिंदगी का खतरा! रोज जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
यूपी चुनाव 2027 से पहले RLD को बड़ा झटका, जयंत चौधरी के करीबी ने छोड़ी पार्टी
यूपी चुनाव 2027 से पहले RLD को बड़ा झटका, जयंत चौधरी के करीबी ने छोड़ी पार्टी
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
Embed widget