एक्सप्लोरर

BJP के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, बिहार की 4 सीटों पर उपचुनाव से पहले ये 40 दिग्गज बनाएंगे 'माहौल'

Bihar BJP Star Campaigners List: बीजेपी की ओर से जारी 40 स्टार प्रचारकों की सूची में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का नाम पहले नंबर पर है. देखिए और किसे जगह मिली है.

Bihar BJP Star Campaigners: भारतीय जनता पार्टी ने बिहार की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तैयारियां तेज कर दी है. इसी कड़ी में पार्टी ने सोमवार (21 अक्टूबर) को 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी. ये सभी नेता उपचुनाव से पहले एनडीए प्रत्याशियों के लिए चुनाव से पहले जीत के लिए माहौल बनाएंगे. लिस्ट में सभी बड़े दिग्गज नेताओं को जगह मिली है. 

लिस्ट में पहले नंबर पर दिलीप जायसवाल का नाम

बीजेपी की ओर से जारी 40 स्टार प्रचारकों की सूची में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का नाम पहले नंबर पर है. उसके बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और फिर विजय कुमार सिन्हा का नाम है. इसके अलावा, गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, सतीश चंद्र दुबे और डॉ. राज भूषण निषाद जैसे चेहरे भी अपनी चुनावी रणनीतियों के साथ जनता के बीच जाएंगे.

स्टार प्रचारकों की सूची में विनोद तावड़े, नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, भीखूभाई दलसानिया, दीपक प्रकाश, राधा मोहन सिंह, संजय जायसवाल, गोपाल नारायण सिंह, मंगल पांडेय, ऋतुराज सिन्हा, राजीव प्रताप रूडी, रवि शंकर प्रसाद, अश्विनी कुमार चौबे, डॉ. प्रेम कुमार, राज कुमार सिंह, सैयद शाहनवाज हुसैन का भी नाम है. इनके अलावा अमरेंद्र प्रताप सिंह, नितिन नबीन, तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, नीरज कुमार बबलू, संतोष सिंह, हरि साहनी, जनक चमार, केदार प्रसाद गुप्ता, नीतीश मिश्रा, विवेक ठाकुर, सुशील सिंह, डॉ. धर्मशीला गुप्ता, भीम सिंह, अनिल शर्मा, मिथिलेश तिवारी, शिवेश राम, राजेश वर्मा का भी नाम लिस्ट में शामिल हैं.

बिहार की किन-किन सीटों पर है उपचुनाव?

बता दें कि बिहार विधानसभा की चार सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं. इसमें तरारी, रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज सीट शामिल है. बीजेपी ने इन चार में से दो सीट तरारी और रामगढ़ सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. इसके अलावा, इमामगंज में जीतन राम मांझी की पार्टी 'हम' की दीपा मांझी और बेलागंज में जेडीयू उम्मीदवार मनोरमा देवी को बीजेपी ने अपना समर्थन दिया है.

उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है और 30 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं. मतदान 13 नवंबर को होगा और परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: लीजिए अब लालू परिवार से जुड़ा एक और घोटाला! JDU ने तेजस्वी यादव पर लगाए संगीन आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget