एक्सप्लोरर

Bihar By Elections: BJP के बाद महागठबंधन ने की प्रत्याशियों के नाम की घोषणा, जानिए किनको मिला टिकट

RJD Candidates For By Elections: मोकामा उम्मीदवार नीलम देवी बोलीं कि इस बार हमलो ज्यादा वोट लाएंगे. किसी भी कीमत पर कमल का फूल नहीं खिलने देंगे.

पटना: आरजेडी (RJD Bihar) कार्यालय में महागठबंधन की ओर से संवाददाता सम्मेलन किया गया. मंगलवार को जीतन राम मांझी ने घोषणा करते हुए बिहार में दो सीटों पर उपचुनाव (Bihar By Elections 2022) के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी. गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र और मोकामा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के नामों का एलान हो गया. गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र से मोहन प्रसाद गुप्ता (Mohan Prasad Gupta) को महागठबंधन की ओर से प्रत्याशी बनाया गया है. वहीं मोकामा विधानसभा क्षेत्र से बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी (Anant Singh Wife) को महागठबंधन का उम्मीदवार बनाया गया. दोनों प्रत्याशी राष्ट्रीय जनता दल के हैं. 

आरजेडी प्रत्याशी बोलीं- नहीं खिलने देंगे कमल का फूल

इस सम्मेलन के दौरान जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सुप्रीमो जीतन राम मांझी,आरजेडी से भोला यादव और आलोक मेहता शामिल हुए. इस मौके पर पहुंची अनंत सिंह की पत्नी आरजेडी की उम्मीदवार नीलम देवी ने कहा कि जनता का आशीर्वाद है कहीं से कोई चैलेंज नहीं है. मोकामा में कमल नहीं खिलने वाला. इस दौरान नीलम देवी से पूछा गया कि आपके पति बाहुबली हैं. इस सवाल पर नीलम बोलीं कि वह बाहुबली नहीं जनबली हैं और जनबली को लोग बाहुबली कहते हैं. नीलम देवी ने दावा किया कि इस बार पहले से भी ज्यादा वोट  लाएंगे.

यह भी पढ़ें- Amit Shah Sitab Diara: बिहार में JP के नाम पर कौन कर रहा राजनीति? योगी और अमित शाह की दस बड़ी बातें

तीन नवंबर को मतदान और छह नवंबर को नतीजा

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट और गोपालगंज सीट पर अगले महीने तीन नवंबर 2022 को उपचुनाव होगा. उपचुनाव का नतीजा छह नवंबर को आएगा. इसके लिए सात अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल किया जाना है. वहीं 17 अक्टूबर को नामांकन पत्र की वापसी हो सकती. मोकामा सीट बाहुबली आरजेडी के पूर्व विधायक अनंत सिंह की सदस्‍यता रद्द होने से खाली हो गई थी. वहीं गोपालगंज सीट बीजेपी के पूर्व मंत्री सुभाष सिंह के निधन से खाली हुई. दोनों सीटों पर चुनाव के ऐलान के बाद बीजेपी ने अपनी दोनों उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए. अब आरजेडी के उम्मीदवारों की घोषणा हो गई है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: कमल किशोर मंडल से मिलिए, जहां गार्ड थे वहीं बने सहायक प्रोफेसर पर योगदान से रोका, जानें मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget