एक्सप्लोरर

बिहार उपचुनावः तारापुर में गरजे लालू यादव, नीतीश कुमार को हमने मुख्यमंत्री बनाया, तेजस्वी CM बन ही चुका था

लालू यादव ने कहा कि नीतीश कुमार ने कहा था कि मिट्टी में मिल जाउंगा लेकिन भाजपा में नहीं जाउंगा, लेकिन क्या हुआ? आज रेलवे बेच दिया गया. लोगों को नौकरी नहीं मिल रही है.

पटनाः बिहार में दो विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) दिल्ली से बिहार पहुंच चुके हैं. बुधवार को उन्होंने तारापुर (Tarapur) में बिहार सरकार (Bihar Government) और नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर जमकर हमला बोला. लालू यादव ने कहा कि नीतीश कुमार को हमने मुख्यमंत्री बनाया. 2020 के विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) मुख्यमंत्री बन ही चुका था. आगे कहा कि नीतीश कुमार ने कहा था कि मिट्टी में मिल जाउंगा लेकिन भाजपा में नहीं जाउंगा, लेकिन क्या हुआ?

तारापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए लालू यादव ने देश में बढ़ती महंगाई को लेकर भी सरकार पर हमला बोला. लालू यादव ने कहा रेल बेच दिया गया. लोगों को नौकरी नहीं मिल रही. महंगाई बढ़ गई है और जनता परेशान है. एबीपी न्यूज से लालू ने कहा कि हम दोनों सीट (तारापुर और कुशेश्वर स्थान) स्विप कर रहे हैं. आप देख लीजिए जनता को, जनउभार है. यह कहते हुए लालू यादव आगे निकल गए कि उन्हें दूसरे जगह भी जाना है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: लालू यादव की चुनाव सभा से पहले JDU ने कहा- जंगलराज के सुल्तान आ रहे हैं, रंगारंग कार्यक्रम होगा

दरअसल लालू यादव ने तय कार्यक्रम के अनुसार मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के ईदगाह मैदान में बुधवार को पहली सभा की. यहां से वे कुशेश्वर स्थान विधानसभा सीट के लिए दरभंगा के झाझरा हाई स्कूल के मैदान में होने वाली सभा के लिए निकल गए. यहां दोपहर 1.50 बजे से सभा होनी है. बता दें कि करीब तीन साल के बाद लालू यादव पटना लौटे हैं और एक बार फिर वो पुराने अंदाज में दिख रहे हैं. बता दें कि आरजेडी ने तारापुर से अरुण कुमार साह और कुशेश्वर स्थान से गणेश भारती को टिकट दिया है.

यह भी पढ़ें- लालू यादव- ‘नीतीश कुमार का विसर्जन करने आए हैं, भक्त चरण दास भकचोन्हर’, ऐसे बयानों पर BJP ने कहा- सब उम्र का दोष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget