एक्सप्लोरर

Bihar By Election 2022: बोचहां विधानसभा सीट से कांग्रेस ने उतारा उम्मीदवार, उप चुनाव के लिए तरुण चौधरी को दिया टिकट

आरजेडी (RJD) ने अमर पासवान, वीआईपी (VIP) गीता देवी और बीजेपी (BJP) ने बेबी कुमारी को प्रत्याशी बनाया है. इस एक सीट की लड़ाई में अब कांग्रेस भी मैदान में उतर गई है.

पटनाः मुजफ्फरपुर की बोचहां विधानसभा सीट पर उप चुनाव होना है. इस एक सीट की लड़ाई में अब कांग्रेस (Congress) भी मैदान में उतर गई है. इससे पहले बोचहां विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में आरजेडी (RJD) ने अमर पासवान, वीआईपी (VIP) गीता देवी और बीजेपी (BJP) ने बेबी कुमारी को प्रत्याशी बनाया है. अब कांग्रेस ने आरजेडी से मुंह मोड़कर अपनी पार्टी से भी कैंडिडेट के नाम की घोषणा कर दी है. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक (Mukul Wasnik) ने रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी है.

आज नामांकन करा सकते हैं तरुण चौधरी
जानकारी के अनुसार, तरुण चौधरी आज बोचहां विधानसभा सीट से नामांकन करा सकते हैं. इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी हो सकते हैं. दिल्ली में लगातार बैठक के बाद पार्टी के आलाकमान ने तरुण चौधरी के नाम पर मुहर लगाई है. तरुण चौधरी पहले पप्पू यादव की पार्टी के सदस्य थे. उन्होंने हाल ही में कांग्रेस ज्वाइन किया था. 

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: मुकेश सहनी को लेकर RJD ने दिया बड़ा बयान, जीतन राम मांझी के लिए भी लालू की पार्टी ने कर दी 'भविष्यवाणी'

आरजेडी से अलग होकर कांग्रेस ने उतारा उम्मीदवार
गौरतलब है कि आरजेडी और कांग्रेस में भी तनातनी जारी है. कुछ दिनों पहले तारापुर और कुशेश्वरस्थान पर हुए उप चुनाव के बाद से बवाल जारी है. अब एक बार फिर स्थानीय कोटे से हो रहे विधान परिषद चुनाव में भी कांग्रेस ने महागठबंधन से अलग होकर प्रत्याशी उतारा है. आरजेडी ने इसलिए कांग्रेस को मौका नहीं दिया था क्योंकि 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने काफी कम सीट पर जीत दर्ज की थी. इससे आरजेडी को नुकसान हुआ था.

बिहार में बोचहां में विधानसभा उपचुनाव हो रहा है. वीआईपी के विधायक रहे मुसाफिर पासवान के निधन से उपचुनाव हो रहा है. 12 अप्रैल को वोटिंग होनी है. इस सीट का नतीजा 16 अप्रैल को आएगा. ये सुरक्षित सीट है. सभी पार्टियों के अलग अलग उम्मीदवार उतारने से इस सीट पर चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: नीतीश कुमार की पार्टी का BJP पर हमला, कहा- गिरिराज सिंह ने बेवजह हिंदू मुस्लिम मामले को दिया तूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget