एक्सप्लोरर

Buxar News: बक्सर में टॉफी लेने निकले थे दो सगे भाई, नहर में डूबने से हुई मौत, नाले के अंदर फंसे हुए मिले

Buxar Two Brothers Drowned: घटना वासुदेवा ओपी क्षेत्र के आथर गांव की है. सोमवार की देर रात परिजनों को किसी तरह समझाकर दोनों बच्चों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया.

बक्सर: घर से चॉकलेट खरीदने के लिए निकले दो सगे भाइयों की नहर में डूबने से मौत हो गई. घटना वासुदेवा ओपी क्षेत्र के आथर गांव की है. मृतकों की पहचान पांच वर्षीय शशि रंजन कुमार और तीन साल के युवराज कुमार के रूप में की गई. ये दोनों संतोष ठाकुर के पुत्र थे. बीते सोमवार (11 सितंबर) की शाम दोनों टॉफी लेने के लिए निकले थे लेकिन गांव के पश्चिमी छोर पर भोजपुर रजवाहा नहर में दोनों डूब गए. नहर के दूसरे छोर पर दुकान है. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि उसी दुकान पर जाने के दौरान ये दोनों मासूम डूब गए होंगे.

बताया गया कि जब नहर से पानी का बहाव रुक गया तो मछली मारने वाले लड़के नहर की तरफ जाकर देखने लगे. इस दौरान उन्हें नाले में एक बच्चे का पैर दिखा. यह देख मछली मारने वाले बच्चे शोर मचाने लगे तब लोग दौड़कर पहुंचे. इसके बाद लोगों ने नहर से दोनों बच्चों का शव निकाला. जानकारी मिलते ही मासूम बच्चों के घर वाले भी मौके पर पहुंचे. शव देखते ही चीख पुकार मच गई.

Buxar News: बक्सर में टॉफी लेने निकले थे दो सगे भाई, नहर में डूबने से हुई मौत, नाले के अंदर फंसे हुए मिले

पिता विदेश में करते हैं नौकरी

बताया गया कि दोनों मासूम बच्चों के पिता संतोष ठाकुर विदेश में नौकरी करते हैं. उनके दो ही बेटे थे. शशि रंजन और युवराज के अलावा और कोई बेटा या बेटी नहीं है. एक साथ घर से दोनों चिरागों के बुझ जाने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. लोगों में चर्चा का विषय भी बना हुआ है कि दोनों मासूम बच्चे नहर के पास कैसे पहुंच गए. दोनों को नहर में डूबते हुए किसी ने नहीं देखा.

डुमरांव एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने फोन पर बताया कि घटना कैसे हुई पूरी तहकीकात के बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकता है. उन्होंने बताया कि सोमवार की देर रात परिजनों को किसी तरह समझाकर दोनों बच्चों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है.

यह भी पढ़ें- Banka News: बांका में सेल्फी लेने के दौरान पैर फिसलने से युवक की मौत, पत्नी के साथ गया था, 200 फीट खाई में गिरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget