एक्सप्लोरर

Banka News: बांका में सेल्फी लेने के दौरान पैर फिसलने से युवक की मौत, पत्नी के साथ गया था, 200 फीट खाई में गिरा

Banka: पति-पत्नी चुटेश्वरनाथ महादेव मंदिर पूजा करने के लिए गए थे. चुटिया पहाड़ पर यह घटना हुई है. गिरने के बाद युवक को सीएचसी लाया गया जहां डॉ. ने मृत घोषित कर दिया.

बांका: शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चुटिया पहाड़ पर स्थित चुटेश्वरनाथ महादेव मंदिर (Chuteshwarnath Mahadev Mandir) में पत्नी के साथ पूजा करने गए युवक की सेल्फी लेने के चक्कर में मौत हो गई. युवक का पैर फिसला और वह करीब 200 फीट नीचे खाई में गिर गया. घटना सोमवार (11 सितंबर) दोपहर के बाद की बताई जा रही है. युवक की पहचान शंभूगंज प्रखंड की मिर्जापुर पंचायत के वार्ड नंबर-5 श्यामपुर डाका ग्राम निवासी कैलाश दास के पुत्र रंजीत दास (25 वर्ष) के रूप में की गई है.

बताया जाता है कि रंजीत की शादी दो मई 2023 को हुई थी. परिजनों के अनुसार सोमवार को रंजीत अपनी पत्नी रूपा के साथ चुटेश्वरनाथ शिव मंदिर में पूजा अर्चना करने गए थे. इसी दौरान युवक मोबाइल से सेल्फी लेने लगा. अचानक उसका पैर फिसल गया और रंजीत पहाड़ से नीचे करीब 200 फीट खाई में गिर गया. गिरने के बाद युवक को सीएचसी लाया गया. यहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. प्रणय कुमार ने देखने के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया.

मां और पत्नी का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

घटना से आहत नई नवेली दुल्हन रूपा रो-रोकर बेहाल है. वह ईश्वर को भी कोसती रही कि पूजा अर्चना के बाद एक पत्नी का सुहाग उजड़ गया. मृतक रंजीत की मां धुरो देवी भी रो-रोकर बेहोश हो रही थी. घटना के बाद घर के अन्य सदस्यों में भी कोहराम मचा है. कैलाश दास के छह बेटे-बेटियों में रंजीत दास दूसरे नंबर पर था. अब तीन बेटे और दो बेटियां हैं.

इस संबंध में शंभूगंज थानाध्यक्ष नीरज तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन परिजन शव को अपने घर लेकर चले गए हैं. इस संबंध में मृतक के परिजनों द्वारा अब तक कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है.

यह भी पढ़ें- Thane Lift Accident में किसी ने खोया पति तो किसी ने बेटा, समस्तीपुर में मजदूरों के परिजनों का हाल बेहाल, मचा कोहराम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
बांकीपुर उपचुनाव: पटना में जन्म, 20 साल से भाजपा से जुड़े, BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा को जानिए
बांकीपुर उपचुनाव: पटना में जन्म, 20 साल से भाजपा से जुड़े, BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा को जानिए

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
Embed widget