एक्सप्लोरर

Buxar News: बक्सर में नाबालिग से गैंगरेप, लड़की बोली- 4 लड़कों ने कट्टा दिखाकर उठाया, दालान में किया गंदा काम

Crime News: बक्सर के राजपुर थाना क्षेत्र की घटना है. नाबालिग लड़की की मां ने राजपुर थाने में तीन नामजद और अज्ञात के खिलाफ आवेदन दिया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है.

बक्सर: बिहार के बक्सर में एक नाबालिग लड़की से चार लड़कों ने मिलकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है. मामला राजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है. रविवार (11 जून) को शौच करने गई नाबालिग लड़की को चार लड़कों ने कट्टा के बल पर जबरन उठाया और बाइक से लेकर सुनसान जगह चले गए. इसके बाद एक दालान में बारी-बारी से लगभग चार से पांच घंटे तक रेप किया. विरोध करने पर बंदूक का भय दिखाकर उसे चुप कराते रहे.

चार से पांच घंटे के बाद लड़की को दूसरे गांव के वीरान खेत में छोड़ गए. मामला संज्ञान में आने के बाद लड़की की मां ने राजपुर थाने में चार लड़कों के खिलाफ आवेदन दिया है. सदर अस्पताल में लड़की की मेडिकल जांच कराई गई है. इस घटना के बाद किसी स्थानीय ने वीडियो बनाया है जिसमें लड़की बता रही है कि चार युवकों ने कट्टा का भय दिखाकर उसे जबरन एक दालान में ले गए और सबने उसके साथ गलत काम किया. फिर बधार में छोड़ गए. तीन लड़कों का नाम शशि कुमार, मोहित चौबे और सुशांत चौबे है. एक अज्ञात लड़का था.

सदर डीएसपी बोले- हर बिंदु पर हो रही जांच

घटना को लेकर सदर डीएसपी गोरख राम ने बताया कि उन्होंने इस मामले में थाना प्रभारी से बात की है. लड़की ने लिखित शिकायत नहीं की है, लेकिन पता चला है कि राजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की है. उसके साथ कुछ गलत हुआ है. इसमें कुछ लोगों का नाम भी बता रही है. हम लोग जांच कर कार्रवाई कर रहे हैं. पीड़िता की मां लिखकर दे रही थी, लेकिन पीड़ित लड़की के आवेदन पर हम लोग कार्रवाई करेंगे. 

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम

पुलिस ने लड़की को कस्टडी में लेकर जांच कराई है. पीड़िता द्वारा दिए गए बयान के वीडियो के बाद बक्सर एसपी मनीष कुमार ने एक स्पेशल टीम का गठन किया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: सुशील कुमार मोदी बोले- 'नीतीश कुमार नेता नहीं मुंशी हैं', BJP नेता ने 2024 को लेकर खोल दिया पहला पत्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget