एक्सप्लोरर

Road Accident: बिहार के बेतिया में बस पलटी, एक युवक की मौत, 50 से 55 लोग घायल, नेपाल से आई थी बारात

Bettiah Bus Accident: बेतिया के साठी थाना क्षेत्र के पकड़ीहार मोड़ के पास की घटना है. घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. एक शख्स की मौत हुई है जिसकी उम्र 18 साल के आसपास है.

बेतिया: मंगलवार की सुबह बारातियों से भरी एक बस पलट गई. हादसे में 50 से 55 लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है. बस सवार एक बाराती की मौत भी हुई है. मृतक की उम्र 18 साल के आसपास है. उसकी पहचान ओमप्रकाश के रूप में की गई है. वह बारात में आया था. इस सड़क हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना जिले के साठी थाना क्षेत्र के पकड़ीहार मोड़ के पास की है.

बताया गया कि नेपाल के झखरा निवासी बृजेश साह के बेटे की बारात साठी थाना क्षेत्र के परसौना गांव में नारद साह के यहां आई थी. सोमवार की शाम बारात आई. खाना-पीना हुआ. मंगलवार की सुबह लौटने के दौरान बस पकडीहार मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई. एक जख्मी शख्स ने बताया कि बस में करीब 50 से 55 लोग थे. सभी को चोट आई है. किसी का हाथ टूट गया है तो किसी को टांका लगाना पड़ा है.

Road Accident: बिहार के बेतिया में बस पलटी, एक युवक की मौत, 50 से 55 लोग घायल, नेपाल से आई थी बारात

लोगों ने कहा- नशे में था बस चालक

बस में सवार बारातियों ने बताया कि गाड़ी का ड्राइवर नशे में धुत था. नसे की हालत में गाड़ी चला रहा था. इसके कारण बस पलट गई. इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर साठी थाना की पुलिस पहुंची. सभी घायलों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया है. वहीं एक युवक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल हॉस्पिटल भेजा.

घटना के बाद बस के नीचे कई लोग दब गए थे जिन्हें निकाला गया. घायलों के बारे में बताया जा रहा है कि कुछ उसके गांव के ही हैं तो कुछ आसपास के हैं. घटना की सूचना लोगों ने 112 पर दी थी. कुछ लोगों को हल्की चोट थी तो उन्हें प्राथमिक उपचार कर छोड़ दिया गया है. कुछ घायलों का इलाज लौरिया अस्पताल में भी हुआ.

यह भी पढ़ें- Bihar Road Accident: नालंदा में ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 3 की मौत, 46 लोग थे सवार, तिलक से लौट रहे थे सभी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget