बिहार: अवैध संबंध का विरोध करने पर दबंगों ने की शख्स की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार
कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि मृतक के गांव में एक महिला से आरोपी प्रमुख यादव का अवैध संबंध था, छह माह पहले आरोपी पकड़ा गया था और उस समय उसकी ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की थी. मारपीट की इस घटना में मृतक के परिवार वाले भी शामिल थे.

कैमूर: बिहार के कैमूर के चैनपुर के हाटा बाजार के पास से बीते एक दिसंबर को पुलिस ने अरहर के खेत से हत्या कर फेंका गया एक शव बरामद किया था. इस मामले की जांच करते हुए पुलिस ने गुरुवार को तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि अवैध संबंध का विरोध करने पर अपराधियों ने हत्या को अंजाम दिया है. अपराधियों ने पहले मृतक को शराब पिलाया और फिर हाथ पैर बांधकर लाठी-डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दी.
इस संबंध में जानकारी देते हुए कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि मृतक के गांव में एक महिला से आरोपी प्रमुख यादव का अवैध संबंध था, छह माह पहले आरोपी पकड़ा गया था और उस समय उसकी ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की थी. मारपीट की इस घटना में मृतक के परिवार वाले भी शामिल थे. मृतक भी बार-बार इसका विरोध करता था.
इधर, इस घटना से नाराज प्रमुख यादव ने धोखे से मृतक को अपने साथ मिला लिया और अपने साथ अरहर के खेत में ले गया. वहां पर सभी ने शराब पिया. जब मृतक को नशा चढ़ा तो आरोपियों ने उसका हाथ पैर बांधकर सिर पर डंडे से वार कर उसकी हत्या कर दी. इस मामले में तीन आरोपितों की गिरफ्तारी कर ली गई है. सभी को जेल भेजा जा रहा है.
यह भी पढ़ें -
बिहार: दिल्ली हाईकोर्ट से बाहुबली शहाबुद्दीन को मिली राहत, जानें किन शर्तों के साथ होगी परिवार से मुलाकात बिहार: लॉकडाउन में किराएदारों ने जब खाली किया कमरा, तब मकानमालिक मशरूम की खेती कर बन रहे आत्मनिर्भर













