एक्सप्लोरर

Bihar Budget Session: होली के बाद आज फिर दोनों सदनों में हंगामे के आसार, जानिए किस मुद्दे पर घेरेगा विपक्ष

Bihar Budget Session 2023: आज सातवीं बैठक होगी. आरजेडी सुप्रीमो जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में फंसे हैं. हाल ही में हुई सीबीआई और ईडी की एंट्री के बाद आज जोरदार हंगामा हो सकता है.

पटना: होली के बाद आज सोमवार को फिर से बिहार विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत होने जा रही है. आज सातवीं बैठक होगी. दोनों सदनों में आज कई मुद्दों पर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है. बिहार में कुछ दिनों पहले राबड़ी देवी के यहां सीबीआई ने आकर जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में पूछताछ की. इसके बाद ईडी की एंट्री हुई. ईडी ने आरजेडी के पूर्व विधायक अबु दोजाना के यहां छापेमारी की. इसके बाद लालू परिवार के यहां दिल्ली में छापेमारी हुई. लालू यादव की तीन बेटियों के यहां भी छापेमारी हुई. इन सबको लेकर आज विपक्ष घेरेगा.

एक तरफ आरजेडी का कहना है कि यह सोची समझी साजिश है, सीबीआई और ईडी स्वतंत्र नहीं है तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी का कहना है कि कानून को अपना काम करने देना चाहिए. ऐसे में ईडी, सीबीआई और आईटी को लेकर बिहार विधानसभा में जमकर हंगामा हो सकता है. सदन के अंदर से लेकर बाहर तक आज नोकझोंक देखने को मिल सकती है.

आज की कार्यवाही में उपस्थित नहीं हो सकते हैं तेजस्वी

बिहार विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होगी तो वहीं विधान परिषद की कार्यवाही 12 बजे से होगी. सीएम नीतीश कुमार पहले विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होंगे फिर वित्तीय सत्र में विधान परिषद की कार्यवाही में शामिल होंगे. आज डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के सदन की कार्यवाही में उपस्थित होने की कम आशा है. वह अपनी पत्नी के इलाज को लेकर दिल्ली में हैं.

बिहार विधानसभा की कार्यवाही की शुरुआत में प्रश्न उत्तर के तहत अल्पसूचित और तारांकित प्रश्न लिए जाएंगे. ध्यानाकर्षण सूचनाएं भी ली जाएंगी. बिहार विधानसभा की दूसरी पाली में पांच विभागों के लिए बजट अनुदान की मांग की जाएगी. इनमें शिक्षा विभाग, संसदीय कार्य विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग और श्रम संसाधन विभाग शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- Tamil Nadu Case: प्रशांत किशोर के ट्वीट किए गए VIDEO पर तमिलनाडु में एक्शन, एक गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget