एक्सप्लोरर

Bihar Budget Session 2021: कल से शुरू होगा बिहार विधानसभा का बजट सत्र, 22 को पेश होगा बजट

Bihar Budget Session 2021: 22 फरवरी को बिहार बजट 2021-22 पेश किया जाएगा. वहीं, 23 को धन्यवाद प्रस्ताव पर बात-विवाद होगा. बजट पेश होने के बाद सत्र के अलग-अलग दिन हर विभाग के बजट की विस्तृत जानकारी दी जाएगी.

पटना: बिहार विधानसभा के बजट सत्र का कल से आगाज होगा. कल से शुरू होने वाला सत्र 24 मार्च तक चलेगा. सत्र के पहले दिन बिहार विधानमंडल के विस्तारित सेंट्रल हॉल में बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के एक साथ समवेतक बैठक में राज्यपाल फागू चौहान का अभिभाषण होगा. इसके बाद 22 फरवरी को बिहार बजट 2021-22 पेश किया जाएगा. वहीं, 23 को धन्यवाद प्रस्ताव पर बात-विवाद होगा.

 हर विभाग के बजट की दी जाएगी विस्तृत जानकारी

बजट पेश होने के बाद सत्र के अलग-अलग दिन हर विभाग के बजट की विस्तृत जानकारी दी जाएगी. इसके बाद 1 मार्च से 16 मार्च तक आय-व्ययक में सम्मिलित मांगों पर अनुदानों की मांगों पर बात-विवाद किया जाएगा. 17 को बात-विवाद पर सरकार का उत्तर होगा. वहीं, 18 से 23 मार्च तक राजकीय विधेयकों का व्यवस्थापन होगा.

बिहार विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि अगर किसी कारणवश सत्र की अवधि 24 मार्च से आगे बढ़ाए जाने की आवश्यकता महसूस होगी तो  अलग-अलग कामों के निपटारे के लिए अलग-अलग तारीखों पर कार्यक्रम किया जाएगा.

सरकार गठन के बाद दूसरा विधानसभा सत्र 

बता दें कि सरकार गठन के बाद ये दूसरा विधानसभा सत्र है. इससे पहले चुनाव सम्पन्न होने के बाद 23 नवंबर से 27 नवंबर तक बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र बुलाया गया था, जिसमें सभी नए विधायकों ने शपथ ली थी. वहीं, बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष का चयन भी इसी सत्र के दौरान हुआ था.

कोरोना काल में रखा जाएगा विशेष ध्यान

हालांकि, कोरोना काल में बुलाए गए सत्र में कोविड के प्रति सावधानी बरतने को कहा गया है. बुधवार को सीएम नीतीश ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि जल्द ही कोरोना का प्रभाव खत्म होगा. हालांकि अभी उसे ध्यान में रखकर सबकुछ किया जा रहा है. इस परिस्थिति में बजट का पूरा सत्र करना है. ऐसे में जिस प्रकार से पहले सत्र की कार्यवाही होती थी, उसी प्रकार इसबार भी कार्यवाही होगी.

उन्होंने कहा था कि सभी लोगों को सचेत रहने के लिए कहा जा रहा है. सभी लोग मास्क लगा कर रहें और खुद सचेत रहे. हमलोगों को पूरी उम्मीद है कि किसी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए.

यह भी पढ़ें -

फल्गु नदी पर करोड़ों की लागत से बनेगा बिहार का पहला रबर डैम, अब नदी में पूरे साल रहेगा पानी बिहार: परीक्षा केंद्र पर अभिभावकों ने किया हंगामा, गार्ड के साथ की मारपीट, स्कूल गेट पर फेंके जूते-चप्पल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget