एक्सप्लोरर

राजेश हांसदा हत्याकांड का मामला सदन में गूंजा, विधायक अजय कुमार ने विधानसभा में उठाए ये सवाल

Bihar Budget 2025: अक्टूबर 2023 में हुए भाकपा नेता कॉमरेड राजेश हांसदा हत्याकांड में अभी तक दो ही अपराधियों की ही गिरफ्तारी की गई है. एफआईआर में 10 लोगों को नामजद किया गया था.

Bihar Budget 2025: बिहार विधानसभा में आज (सोमवार) वित्त मंत्री सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बजट पेश करना है. इससे पहले विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो कई मामले उठे. सीपीआई(एम) के विधायक अजय कुमार ने मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव से सवाल करते हुए पूछा कि राजेश हांसदा की हत्या में 10 लोगों को अभियुक्त बनाया गया था. इसमें से दो लोगों की गिरफ्तारी हो गई. दो आरोपियों की चार्जशीट सबमिट करने की बात कही गई, लेकिन छह लोग अभी भी बाहर घूम रहे हैं. 

विधायक अजय कुमार ने कहा कि राजेश हांसदा की विधवा पत्नी को धमकियां दी जा रही हैं. उनसे कहा जा रहा है कि केस को वापस ले लो नहीं तो राजेश हांसदा की तरह तुम्हारी भी हत्या कर दी जाएगी. उन्होंने सरकार से सवाल किया कि जो छह आरोपी धमकी दे रहे हैं उनकी गिरफ्तारी कब तक होगी? इस पर मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि धमकी देने की जांच होगी. सही सबूत मिलने पर कार्रवाई होगी.

विधायक अजय कुमार ने फिर सवाल करते हुए कहा कि गृह विभाग ने बाकी छह आरोपियों के खिलाफ क्या किया? वो क्यों नहीं बता रहा है? क्या उन्हें बरी कर दिया गया? मंत्री ने दोबारा जवाब देते हुए कहा कि एफआईआर में बहुत से लोगों का नाम आता है, लेकिन जिसके खिलाफ सबूत मिलेगा कार्रवाई तो उसी पर ही होगी. 

अक्टूबर 2023 में हुई थी राजेश हांसदा की हत्या

बता दें कि मधेपुरा में अक्टूबर 2023 में भाकपा नेता कॉमरेड राजेश हांसदा की अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस हत्याकांड में मुरलीगंज नगर पंचायत के पूर्व मुख्य पार्षद और बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर के बहुत करीबी युवा आरजेडी नेता समेत 10 लोगों पर मुरलीगंज थाने में मामला दर्ज हुआ था. पुराने भूमि विवाद को लेकर चली आ रही रंजिश में भाकपा नेता समेत चार लोगों की हत्या हो चुकी है.

यह भी पढ़ें: Bihar Budget 2025 Live: सदन में BJP के MLA ने नीतीश कुमार के मंत्री को घेरा, महागठबंधन के विधायकों ने किया वॉकआउट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
बिहार में सरकारी कर्मचारियों को 2027 में कितनी छुट्टियां? आ गई लिस्ट, देखें यहां
बिहार में सरकारी कर्मचारियों को 2027 में कितनी छुट्टियां? आ गई लिस्ट, देखें यहां

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget