एक्सप्लोरर

BSSC Paper Leak: बिहार में बीएसएससी तृतीय स्नातक परीक्षा का पेपर लीक! अभ्यर्थियों ने कहा- सेम सवाल आया

Bihar BSSC Paper Leak: पेपर लीक की चर्चा के बाद ही अभ्यर्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया. इस परीक्षा में 9 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स शामिल हो रहे हैं.

पटना: बिहार में एक बार फिर पेपर लीक हो गया है. छात्रों ने यह आरोप ही नहीं लगाया है बल्कि पहली परीक्षा खत्म होने के बाद मिलाने के बाद यह भी कहा कि सेम सवाल आया है. इसके बाद अभ्यर्थी हंगामा करने लगे. दरअसल, पहली शिफ्ट सुबह 10.15 से 12.15 बजे तक थी. 11 बजे के आसपास पेपर वायरल हो गया. बीपीएससी (BPSC) पेपर लीक मामले के बाद सक्रिय रूप से आंदोलन करने वाले छात्र नेता दिलीप कुमार ने बताया कि बिहार कर्मचारी चयन आयोग का पेपर लीक हुआ है. उनके पास 11.00 और 11.15 बजे के बीच में यह आया और उसके बाद उन्होंने ही मीडिया और अधिकारियों को भेजा.

दिलीप ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि परीक्षा 10:00 से 12:15 तक होनी थी. वह बोरिंग रोड स्थित एएन कॉलेज सेंटर के पास पहुंचे. जैसे ही परीक्षा खत्म हुई तो उन्होंने परीक्षार्थियों से पूछा कि क्या यही सवाल आया था तो कहा गया कि हां हुबहू यही प्रश्न आया है. इससे साफ जाहिर होता है कि सचिवालय सहायक की परीक्षा का पेपर लीक हो चुका है.

छात्रों के साथ हुआ धोखा

दिलीप ने आगे कहा कि एक महीना पहले उन्होंने अधिकारियों को बताया था कि सचिवालय सहायक की परीक्षा का पेपर लीक हो सकता है. माफिया सक्रिय हैं लेकिन ध्यान नहीं दिया गया. कहा कि बिहार में शिक्षा माफिया पूरी तरह से सक्रिय हैं इसके लिए सीबीआई की जांच बहुत जरूरी है. कहा कि बीपीएससी पेपर लीक के बाद से ही लगातार हमलोग सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं. आज एक बार फिर छात्रों के साथ बड़ा धोखा हुआ है.

नौ लाख से ज्यादा अभ्यर्थी हो रहे हैं शामिल

बता दें कि बीएसएससी तृतीय स्नातक परीक्षा में नौ लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं. पहली पाली शुरू होते ही पेपर बाहर गया. यह वैकेंसी आठ साल बाद आई है. इससे पहले 2014 में आई थी. इस प्रश्न पत्र को लेकर अधिकारियों ने कोई पुष्टि नहीं की है. हालांकि बवाल हुआ है तो यह तय है कि जांच भी होगी. बता दें कि इसके पहले भी बीपीसएसी की 67वीं पीटी की परीक्षा का पेपर लीक हुआ था. इसके चलते परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: शिवानंद तिवारी ने बताया अब्दुल बारी सिद्दीकी ने क्यों दिया इस तरह का बयान, RJD नेता ने कहा- ये वजह है

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में SIR के बाद जुड़े 14 लाख वोटर, RJD बोली- 'हमारा आरोप सही'
बिहार में SIR के बाद जुड़े 14 लाख वोटर, RJD बोली- 'हमारा आरोप सही'
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
बिहारः NDA की बैठक में नहीं माने अनंत सिंह, RLM के 3 विधायक भी नदारद
बिहारः NDA की बैठक में नहीं माने अनंत सिंह, RLM के 3 विधायक भी नदारद
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget