एक्सप्लोरर

TRE-3 Supplementary Result: टीआरई-3 के सप्लीमेंट्री रिजल्ट की मांग को लेकर आंदोलन शुरू, अभ्यर्थियों ने लगाए ये आरोप

TRE-3 Supplementary Result: अभ्यर्थियों का कहना है कि वे लोग सीएम और शिक्षा मंत्री को ईमेल कर चुके हैं. शिक्षा विभाग के एसीएस सहित कई अधिकारियों को आवेदन दे चुके हैं. अभी तक कोई आश्वासन नहीं मिला है. 

TRE-3 Supplementary Result: बिहार में एक तरफ जहां चौथे चरण में शिक्षकों के लिए 80 हजार के करीब बहाली निकलने वाली है तो दूसरी ओर भर्ती प्रक्रिया में विभाग की खामियों को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन शुरू हो गया है. सवा महीने से पटना के गर्दनीबाग में 70वीं बीपीएससी के अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन तो कर ही रहे थे अब बीते सोमवार (20 जनवरी) से टीआरई-3 के सप्लीमेंट्री रिजल्ट की मांग को लेकर शिक्षक अभ्यर्थी धरना पर बैठ गए हैं.

अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार शिक्षक भर्ती के लिए टीआरई-4 की तैयारी कर रही है लेकिन टीआरई-3 का जो सप्लीमेंट्री रिजल्ट है उसको कब जारी किया जाएगा? यह पहले बताना चाहिए. जब तक सप्लीमेंट्री रिजल्ट की मांग के बारे में घोषणा नहीं की जाती है हम लोगों का आंदोलन जारी रहेगा. 

क्या है अभ्यर्थियों की मांग?

मंगलवार (21 जनवरी) को एबीपी न्यूज़ से अभ्यर्थियों ने कहा कि टीआरई-3 में कक्षा एक से 12वीं तक में करीब 61000 रिजल्ट आया. इसमें करीब 10 से 15 हजार ऐसे शिक्षक पास हुए हैं जिनका दो-दो जगह तो कहीं तीन-तीन जगह रिजल्ट आ चुका है. वह जॉइन तो एक ही जगह करेंगे. अब उन जगहों पर जो हम लोग कुछ-कुछ नंबर से पीछे रह गए हैं विभाग उनकी बहाली करे. 

धरना-प्रदर्शन पर बैठे शिक्षक अभ्यर्थियों ने कहा कि हम लोग मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को ईमेल कर चुके हैं. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव सहित कई अधिकारियों को आवेदन दे चुके हैं. अभी तक कोई आश्वासन नहीं मिला है. 

अभ्यर्थियों ने बताया कि बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि आयोग ने 15 जनवरी को ही शिक्षा विभाग को नोटिस जारी कर दिया था कि उम्मीदवारों द्वारा मेल और स्पीड पोस्ट के माध्यम से टीआरई-3 के सप्लीमेंट्री रिजल्ट प्रकाशित किया जाने का अनुरोध किया जा रहा है. अब जब घोषणा कर दी गई है कि चौथे चरण की परीक्षा ली जाएगी जिसमें 80 हजार बहाली होगी तो टीआरई-3 के शेष बचे हुए 21000 रिक्त पदों को भी जोड़ा जाएगा लेकिन सप्लीमेंट्री रिजल्ट का जिक्र नहीं है.

यह भी पढ़ें- बिहारी छोरे ने अमेरिका की छोरी को दिया दिल, 'उठा' लाया छपरा, विदेशी मेहमान भी आए, ऐसे हुई शादी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC बनने पर दीपक प्रकाश की पहली प्रतिक्रिया, सम्राट-नीतीश का नाम लेकर क्या बोले?
MLC बनने पर दीपक प्रकाश की पहली प्रतिक्रिया, सम्राट-नीतीश का नाम लेकर क्या बोले?
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session LIVE: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
Monsoon Session 2026: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget