एक्सप्लोरर

ऐसा कौन करता है भाई! बिहार में शिक्षक अभ्यर्थी की शादी का कार्ड क्यों हो गया वायरल?

Marriage Card Viral: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे शादी के कार्ड को जो भी देख रहा है हंसी नहीं रोक पा रहा है. शादी के इस कार्ड पर तिथि, दिन आदि की जानकारी सही-सही डाली गई है.

Bihar News: बिहार में अजब-गजब कारनामा करने वालों की कमी नहीं है. कई बार तो ऐसा भी होता है कि इसी कारनामे के चलते लोग सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाते हैं. इस बार मामला एक शादी के कार्ड से जुड़ा है. सोशल मीडिया पर एक शिक्षक अभ्यर्थी की शादी का कार्ड वायरल हो रहा है. इसमें लड़की ने खुद को टीआरई-4 का आवेदक बताया है. यानी अभी वह शिक्षक नहीं बनी है, बस आवेदक है. इस कार्ड के वायरल होने का कारण बस यही है.

लोग नहीं रोक पा रहे हंसी…

अक्सर आपने देखा होगा कि लोगों का जब विवाह होता है तो लड़की या लड़का किस पद पर काम कर रहा है इसका जिक्र शादी के कार्ड पर होता है. कोई इंजीनियर या डॉक्टर होता है तो वह गर्व से यह बात लिख देता है वहीं कोई एडवोकेट या फिर किसी और अच्छे पद पर होता है तो उसका जिक्र कर देता है. ऐसे में वायरल हो रहे शादी के इस कार्ड पर जैसे ही लोगों ने यह देखा कि लड़की के बारे में टीआरई-4 का आवेदक लिखा गया है तो हंसी नहीं रोक पाए. दूसरी ओर वायरल हो रहे शादी के कार्ड पर लड़का के बारे में लिखा गया है, "अकाउंटेंट प्राइवेट लिमिटेड".

शादी के कार्ड पर तिथि दिन सब सही

किसी ने जान बूझकर इस तरह का कार्ड बनाकर वायरल किया है या फिर सही है यह तो पता नहीं लेकिन तिथि, दिन आदि की जानकारी सही-सही डाली गई है. लिखा गया है कि 6 मई दिन मंगलवार को मटकोर एवं मेहंदी है. 7 मई दिन बुधवार को शादी है. इसे लोग सोशल मीडिया पर अब जमकर शेयर कर रहे हैं. मजे भी ले रहे हैं. 

सोशल मीडिया पर इस कार्ड को शेयर करने वाले ने एक्स पर पोस्ट में लिखा है, "गजब रे गजब" इसके साथ ही बीपीएससी को भी टैग किया गया है. बतां दें कि बिहार में शिक्षकों की तीन चरण में बहाली हो गई है. अब टीआईरई-4 की बहाली होनी है. इसकी प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी. शिक्षकों की भर्ती के लिए परीक्षा बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से ली जाती है. यही कारण है कि कार्ड को शेयर करते हुए बीपीएससी को भी टैग कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें- Good News: 'पर्सनल प्रॉब्लम' नहीं… अब खुलकर हो रहीं बातें, बिहार में महिला खिलाड़ियों के लिए नई शुरुआत

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget