एक्सप्लोरर

BSEB 10 Result 2023: आज इंतजार की घड़ियां होंगी खत्म? बिहार बोर्ड जारी कर सकता है 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Bihar Board 10th Result 2023: यदि कोई उम्मीदवार बिहार बोर्ड की 10वीं परीक्षा में फेल हो जाता है तो बोर्ड इन छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करेगा. आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी होगा.

Bihar Board 10th Result Date and Time 2023: बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा देने वाले लाखों परीक्षार्थियों के इंतजार की घड़ियां समाप्त होने वाली हैं. बोर्ड आज सोमवार (27 मार्च) को 10वीं का रिजल्ट (10th Result) जारी कर सकता है. बोर्ड की ओर से परीक्षा का परिणाम सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा. छात्र परिणाम देखने के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (Bihar School Examination Board) की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं. 

टॉपर्स की लिस्ट भी होगी जारी

बिहार बोर्ड रिजल्ट के रिजल्ट की घोषणा के साथ ही उन छात्रों की सूची भी घोषित करेगा जिन्होंने 10वीं की परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया है. गौरतलब है कि बीएसईबी सत्यापन के बाद 10वीं के टॉपर्स की सूची जारी करता है. बता दें कि इंटर का रिजल्ट भी अचानक आया था. 21 मार्च को रिजल्ट आया था और उसी दिन घोषणा भी की गई थी.

ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक

चरण 1: बीएसईबी की आधिकारिक साइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
चरण 2: होम पेज पर उपलब्ध बीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें.
चरण 3: एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करना होगा.
चरण 4: आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.

16 लाख से ज्यादा छात्र हुए थे परीक्षा में शामिल

बिहार बोर्ड की ओर से उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक दो चरणों में आयोजित हुई 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2023 में कुल 16 लाख से ज्यादा छात्र उपस्थित हुए थे. ये परीक्षाएं 14 फरवरी से 22 फरवरी 2023 तक आयोजित की गई थीं. 

फेल होने वाले फिर दे सकेंगे परीक्षा

यदि कोई उम्मीदवार बिहार बोर्ड की 10वीं परीक्षा में फेल हो जाता है तो बोर्ड इन छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करेगा. छात्र आगे की प्रवेश प्रक्रियाओं के लिए आवेदन करने के लिए कम्पार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. इस दौरान अपने स्कोर में सुधार करने वाले परीक्षार्थियों को पास कर दिया जाएगा. 

पास होने के जरूरी है 30 प्रतिशत

बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कम से कम 30 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा. यानी यहां पासिंग मार्क्स न्यूनतम 30% हैं. बिहार बोर्ड की 10वीं परीक्षा में 30% और उससे अधिक अंक हासिल करने वाले छात्र कक्षा 11 में प्रवेश के लिए पात्र माने जाएंगे. 

ये भी पढ़ेंः 'लालू ने शिक्षा और नीतीश ने शिक्षकों को बर्बाद किया', विजय सिन्हा बोले- पहली कैबिनेट में ही दे रहे थे 10 लाख नौकरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget