एक्सप्लोरर

BJP को बड़ा झटका! प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज में शामिल हुए कद्दावर नेता सुधीर कुमार शर्मा

Sudhir Kumar Sharma Joins Jan Suraj: सुधीर कुमार शर्मा के साथ कई जिलों के दर्जनों नेता-कार्यकर्ता भी शामिल हुए. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय कुमार सिंह और संस्थापक प्रशांत किशोर ने सदस्यता दिलाई.

जैसे-जैसे बिहार विधानसभा का चुनाव नजदीक आ रहा है नेताओं के दल-बदल का खेल भी शुरू हो गया है. बीजेपी के पुराने और कद्दावर नेता सह पूर्व प्रदेश महामंत्री रहे सुधीर कुमार शर्मा ने शुक्रवार (01 अगस्त, 2025) को प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज का दामन थाम लिया. उनके साथ कई जिलों के दर्जनों नेता और कार्यकर्ता भी पार्टी में शामिल हुए. 

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय कुमार सिंह और संस्थापक प्रशांत किशोर ने सदस्यता दिलाई. इस मौके पर बीजेपी से आए नेताओं-कार्यकर्ताओं को प्रशांत किशोर ने धन्यवाद दिया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीके ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पर भी जमकर निशाना साधा.

'अब लोग मेरे रंग की कॉपी कर रहे'

दरअसल चुनाव प्रचार के लिए जेडीयू ने हरियाणा से पीले रंग की बस मंगवाई है. रंग पीला है तो उसको लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि अब लोग मेरे रंग की कॉपी कर रहे हैं. उन्होंने कहा, "मुझे खुशी है कि नीतीश कुमार जी मेरी पार्टी के सांकेतिक रंग की गाड़ी से घूमेंगे, लेकिन नीतीश कुमार पीले रंग के रथ से घूमेंगे तो लोग यह समझेंगे कि नीतीश कुमार ने भी मान लिया है कि जेडीयू के आगे का भविष्य जन सुराज ही है. मैंने पहले भी कहा है कि नवंबर के बाद जेडीयू के जितने भी नेता कार्यकर्ता हैं उनका रास्ता कहीं और नहीं है, उनका घर जन सुराज ही होगा."

तेज प्रताप को लेकर पीके ने क्या कहा?

उधर दूसरी ओर तेज प्रताप यादव इन दिनों पीले रंग की टोपी पहने घूम रहे हैं. प्रशांत किशोर ने इसको लेकर कहा कि पीला रंग विष्णु का होता है, इसलिए हमने पीले रंग का चयन किया था. इस्लाम में भी पीले रंग का विशेष महत्व है. पीले रंग में सबको रंगना है, लेकिन हर पीला रंग सोना नहीं हो जाता है. अब गांव-गांव में पीले रंग का मतलब लोग जन सुराज पार्टी समझ रहे हैं.

प्रशांत किशोर ने बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर हमला करते हुए कहा कि सनातन में युद्ध में घायल पर हमला नहीं किया जाता है. हमने दिलीप जायसवाल पर दो आरोप लगाए यानी दो बाण लगा इसके बाद वह मूर्छित होकर गिर गए. अब वह जवाब नहीं दे पा रहे हैं. अब आगे मंगल पांडेय और सम्राट चौधरी लाइन में हैं, तो इंतजार कीजिए वह दोनों भी प्रतीक्षा में हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget