एक्सप्लोरर

Bihar Lok Sabha Elections: 'लालू यादव जब खुद मुख्यमंत्री थे तब आरक्षण में मुसलमान को डालकर धार्मिक उन्माद फैलाया', सम्राट चौधरी का पलटवार

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चोधरी का लालू यादव पर निशाना

Samrat Chaudhary targets Lalu Yadav: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार (07 मई) को देश की 93 सीटों में से बिहार की पांच सीटों पर भी मतदान जारी है. इस दौरान तमाम पार्टियों के बड़ें नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है. सभी अपनी-अपनी जीत का दवा ठोक रहे हैं. इस बीच लालू यादव ने अपनी जीत का दवा करते हुए मुसलामनों के आरक्षण के पक्ष में बयान दिया है. इस पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पलटवार किया है. 

लालू के आरक्षण वाले बयान पर निशाना 

सम्राट चोधरी ने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा, "लालू जी जब स्वयं मुख्यमंत्री थे तब आरक्षण में मुसलमान को डालकर धार्मिक उन्माद फैलाने का काम किया था. प्रधानमंत्री ने कहा है कि अति पिछड़े और ओबीसी के आरक्षण को काटकर मुसलमान को आरक्षण नहीं देना है. मंडल कमीशन में पिछड़ों और अति पिछड़ों को आरक्षण देने की बात कही गई है"

वहीं लालू यादव के संविधान और लोकतंत्र खतरे में है कहे जाने पर सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में लालू यादव 15 साल मुख्यमंत्री रहे. इस दौरान बिहार के लोग तरसते रहे. 15 साल में क्या काम हुआ. सब जानते हैं. बिहार में विकास के काम रुक गए. डेवेलपमेंट खत्म हो गया. आज भी लालू यादव और आरजेडी के नाम से लोग डरते हैं.

सम्राट चौधरी ने जनता से की ये अपील

बिहार में हो रहे तीसरे चरण की वोटिंग पर सम्राट चौधरी ने जनता से कहा कि जो आपके लिए काम कर रहा है. आप उसको वोट दें. उन्होंने कहा कि आपके लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने जो लगातार आपके कमिटमेंट्स और गारंटी के साथ काम पूरा किए हैं, उसके लिए जरुर आग्रह करूंगा कि एक-एक वोट देकर देश को श्रेष्ठ बनाने का प्रयास करें.

बता दें कि आज तीसरे चरण में बिहार की पांच सीटों पर मतदान हो रहा है. इस बार अच्छी वोटिंग होने की संभावना है. इससे पहले के दो चरणों में वोटिंग प्रतिशत 2019 के चुनाव से कम रहा था, जिसे लेकर विपक्ष का कहना है कि जनता में सत्ता पक्ष के प्रति नाराजगी है. इस बार जीत महागठबंधन की ही होगी. 

ये भी पढ़ेंः Bihar Lok Sabha Elections: थर्ड फेज के दौरान कांग्रेस नेता अजीत शर्मा ने वोटर्स से की ये अपील, सभी 40 सीटों पर जीत का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget