एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'बीमारी के समय लोग आराम करते हैं, लेकिन ये तो सिर्फ झूठ बोलते हैं', सम्राट चौधरी का लालू यादव पर तंज

Samrat Chaudhary: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चैधारी ने लालू यादव को आराम करने की सलाह दी है. उन्होंने लालू यादव को याद दिलाते हुए कहा कि ये मत भूलें कि वो सीएम बीजेपी से सहयोग से ही बने थे.

Samrat Chaudhary Attack On Lalu Yadav: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) के मंडल आयोग वाले बयान पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि लालू यादव झूठ बोलते हैं. लालू यादव ने कहा कि मंडल आरक्षण जो है, उन्होंने ही लाया था. हमको लगता है वह बुजुर्ग भी हो गए हैं, बीमार भी हैं. उनको याद होना चिहिए कि उस वक्त वह बिहार के मुख्यमंत्री थे और केंद्र की बीपी सिंह सरकार को बीजेपी का समर्थन प्राप्त था. 

सम्राट चौधरी ने कहा, "लालू जी आपको याद होना चाहिए. आप जनता दल के नेता जरूर थे ,बीपी सिंह जी जब प्रधानमंत्री थे तो मात्र 146 सांसद ही जनता दल के पास था. उस वक्त बीजेपी के पास 86 सांसद थे और उनके समर्थन से सरकार बनी थी. अटल जी और आडवाणी जी ने इस देश में मंडल कमीशन को समर्थन करके पिछड़ों को न्याय देने का काम किया."

सम्राट चौधरी का लालू यादव पर निशाना

सम्राट चौधरी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एक दम सही प्रश्न उठा रहे हैं कि लालू जी सिर्फ एक जाति धर्म के लोगों को आरक्षण के पक्ष में रहते हैं. उन्होंने कहा कि हमारा स्पष्ट मानना है कि अगर 1990 में भारतीय जनता पार्टी ने समर्थन नहीं दिया होता तो ना मंडल खड़ा हुआ होता और ना लालू जी की उत्पत्ति होती और ना लालू जी मुख्यमंत्री भी नहीं बने होते.

बीजेपी के सम्राट ने कहा कि लालू यादव मुख्यमंत्री भी बीजेपी के सहयोग से ही बने. इसलिए वह गलतफहमी में मत रहें और वह बार-बार झूठ बोल रहे हैं. पता नहीं बीमारी के समय लोग आराम करते हैं. वह लगातार झूठ बोलने का काम करते हैं. फेसबुक पर ट्विटर पर लिखते हैं संविधान खतरे में है.

'दलित  पिछड़ों का आरक्षण सुरक्षित है'

उन्होंने कहा कि 10 साल हो गए और 10 साल में पीएम मोदी ने 370 को उखाड़ फेंका. गलत जो कानून बने होंगे उसके खिलाफ तो कार्रवाई होगी, लेकिन हमारा स्पष्ट तौर पर मानना है कि पिछड़ों का आरक्षण, दलित का आरक्षण, अति पिछड़ों का आरक्षण और स्वर्ण के गरीबों के आरक्षण को पूर्ण रूप से भारत की नरेंद्र मोदी की सरकार सुरक्षित रखने का काम कर रही है.

आरजेडी के सीटों के दावों पर सम्राट चौधरी ने कहा, "पहले ये खाता तो खोल लें. आरजेडी का पहले खाता खुलेगा तब तो सपना देखना चाहिए. पहले स्वस्थ हो लें. पिताजी स्वस्थ हो लें, बेटा भी स्वस्थ हो ले, तभी तो लड़ाई होगी. स्वस्थ ही नहीं हैं बेचारे लोग."

ये भी पढ़ेंः Naxalite Arrested: भोजपुर का नक्सली मुखिया पासवान 9 साल बाद गिरफ्तार, सिलेंडर बम मामले में ढूंढ रही थी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को धरने पर घेरा, सिख दंगों पर दागे सवाल
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को धरने पर घेरा, सिख दंगों पर दागे सवाल
पश्चिमी चंपारण: बेतिया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत
पश्चिमी चंपारण: बेतिया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget