एक्सप्लोरर

'कमान' मिलते ही खूब बोले BJP के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, सम्राट चौधरी को लेकर कही बड़ी बात

Dilip Jaiswal: दिलीप जायसवाल ने कहा कि मैं चाहता हूं बिहार के विकास के लिए अलग-अलग पार्टी नहीं रहकर बल्कि सब मिलकर एक साथ काम करें. बिहार के विकास को आगे बढ़ाएं.

Dilip Jaiswal First Reaction: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल को अब बिहार बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. पार्टी की कमान हाथ में आने के बाद दिलीप जायसवाल की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है. शुक्रवार (26 जुलाई) को वह विधान परिषद पहुंचे तो पार्टी के नेताओं ने उनका स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी (Deputy CM Samrat Choudhary) को लेकर बड़ी बात कह दी.

'एक साथ काम करें और बिहार के विकास को आगे बढ़ाएं'

दिलीप जायसवाल ने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बीजेपी बहुत अच्छा काम कर रही थी. वह हमारे नेता हैं. उपमुख्यमंत्री हैं. आगे मुझे काम करने का मौका मिला है. मैं चाहता हूं बिहार के विकास के लिए अलग-अलग पार्टी नहीं रहकर बल्कि सब मिलकर एक साथ काम करें और बिहार के विकास को आगे बढ़ाएं.

बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व को दिया धन्यवाद

आगे दिलीप जायसवाल ने कहा, "बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने हम पर भरोसा जताया इसके लिए सभी को धन्यवाद. आने वाले विधानसभा 2025 चुनाव के लिए संगठन में बेहतर काम करने का मौका मिला है इस पर हम खरा उतरने की कोशिश करेंगे. सभी पार्टियों की तरफ से शुभकामनाएं मिली हैं."

बिहार भाजपा नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी: बोले सम्राट चौधरी

उधर उपमुख्यमंत्री और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने दिलीप जायसवाल को बधाई दे दी है. शुक्रवार (26 जुलाई) को सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "राजस्व व भूमि सुधार मंत्री बिहार सरकार सह विधान परिषद सदस्य माननीय डॉ. दिलीप जायसवाल जी को बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं. मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में बिहार भाजपा नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी."

यह भी पढ़ें- अध्यक्षता तो गई... अब डिप्टी CM का पद जाएगा? इस नेता के दावे से बढ़ी सम्राट चौधरी की टेंशन!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
खरगे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, 'कांग्रेस में मूर्खों की टोली, गाली देने की सजा...'
खरगे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, 'कांग्रेस में मूर्खों की टोली, गाली देने की सजा...'
अनंत सिंह के निष्कासन पर आया मांझी का बयान, बोले- पार्टी का अधिकार...
अनंत सिंह के निष्कासन पर आया मांझी का बयान, बोले- पार्टी का अधिकार...

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget