एक्सप्लोरर

बिहार BJP चीफ का बड़ा बयान- 'अगर नीतीश कुमार बीजेपी में आना चाहते हैं तो...'

Lok Sabha Election 2024: सीएम नीतीश कुमार के एनडीए में आने के सवाल पर सम्राट चौधरी ने कहा कि अगर नीतीश कुमार और लालू यादव बीजेपी की सदस्यता लेना चाहें तो उनका बीजेपी में स्वागत है.

Bihar Politics: बिहार के बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगर सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) बीजेपी की सदस्यता लेना चाहें तो उनका स्वागत है. सम्राट चौधरी ने तंज भरे लहजे कहा कि ''मैं तो कह ही रहा हूं नीतीश कुमार और लालू यादव बीजेपी की सदस्यता लेना चाहें तो उनका बीजेपी में स्वागत है.''

लालू यादव और नीतीश कुमार के बीच शुक्रवार को हुई मुलाकात को लेकर जब सम्राट चौधरी से पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''किसका पैर कौन पकड़ रहा है. बिहार बीजेपी को इससे मतलब नहीं है. हमारे गठबंधन में यह स्पष्ट है कि इंडिया गठबंधन को इस चुनाव में 40 की 40 सीटों पर हराना है.'' बीजेपी और जेडीयू के बीच गठबंधन की अटकलों पर पूछे गए सवाल पर सम्राट चौधरी ने कहा कि आप लोग सपना देख रहे हैं. क्या गठबंधन को लेकर कोई बैठक हुई है? सम्राट चौधरी ने कहा कि हमारी बैठक हमारे कार्यक्रम को लेकर हुई है. 

बीजेपी के कार्य़क्रमों को लेकर दी यह जानकारी
सम्राट चौधरी ने बताया है कि बिहार बीजेपी अपने चुनाव अभियान की शुरुआत कर चुकी है. 15 जनवरी को 'दीवार लेखन' के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी ने पूरे देश में अभियान की शुरुआत की. हम लोग लगातार तीर्थ स्थान पर मंदिर सफाई अभियान चला रहे हैं. लाभार्थी संपर्क अभियान चलाएंगे, गांव संपर्क अभियान चलाएंगे. जो काम नरेंद्र मोदी जी ने किया है उसको लेकर हम गांव में स्वयं सहायता समूह के बीच में, बहनों के बीच और गांव में जाएंगे.

बिहार की जनता बाधा तोड़ फिर नरेंद्र मोदी को पीएम बनाए- सम्राट
लालू यादव और नीतीश कुमार पर हमला करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा, ''15 साल तक लालू यादव बिहार के मुख्यमंत्री रहे. 18 वर्ष से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार है. 2024 में बिहार की जनता से चाहते हैं कि बिहार के विकास की बाधा को तोड़ते हुए अपार बहुमत से फिर से नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाएं.''

ये भी पढ़ें- Watch: 'NDA में सीटों का बंटवारा हो गया? जहां JDU लड़ेगी वहां RJD...', CM नीतीश से मुलाकात के बाद बोले तेजस्वी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लाठी चले, गोली चले या गोला...', पप्पू यादव ने PM मोदी को दी चेतावनी
'लाठी चले, गोली चले या गोला...', पप्पू यादव ने PM मोदी को दी चेतावनी
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
बिहार में SIR के बाद जुड़े 14 लाख वोटर, RJD बोली- 'हमारा आरोप सही'
बिहार में SIR के बाद जुड़े 14 लाख वोटर, RJD बोली- 'हमारा आरोप सही'
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget