एक्सप्लोरर

'लालू यादव और उनका परिवार फादर ऑफ क्राइम', दिलीप जायसवाल का RJD पर जोरदार हमला

Bihar Politics: बीजेपी नेता दिलीप जायसवाल ने कहा कि अब लालटेन युग खत्म हो चुका है. बिजली का युग आ गया है. लालू यादव ने अपराधी प्रवृत्ति के लोगों और अपराधियों को पैदा किया है.

Bihar News: बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल गुरुवार को (20 फरवरी) भभुआ पहुंचे. सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने लालू परिवार पर निशाना साधा. बीजेपी नेता ने कहा कि लालू यादव और उनका परिवार फादर ऑफ क्राइम है. माई बहिन मान योजना पर उन्होंने कहा कि इस देश में सबसे ज्यादा मुफ्त बांटने वाले अरविंद केजरीवाल थे उन्हें जनता ने नकार दिया तो इनको (RJD) जनता नहीं पूछने वाली.

दिलीप जायसवाल ने आगे कहा कि 2005 तक विपक्ष के शासनकाल में लूट, अपहरण और हत्या जैसी घटनाएं हो रही थीं. अब उनके रिश्तेदार भी खुलकर बोल रहे हैं कि मुख्यमंत्री के आवास से अपहरण का समझौता होता था. बिहार की जनता माले और आरजेडी जैसे नक्सली मानसिकता वाले लोगों को समर्थन नहीं करती. जो लोग अमन चैन से रहना पसंद नहीं करते वैसे लोगों को जनता नकारेगी.

सजायाफ्ता आदमी को भारतरत्न मिलता है क्या?

लालू यादव को भारत रत्न देने के सवाल पर बीजेपी नेता ने कहा कि किसी भी सजायाफ्ता आदमी को जो भ्रष्टाचार के आरोप में जेल और सजा काट चुका है उसको भारत रत्न मिलता है क्या? ये सब फालतू बोलकर मनोरंजन करने का काम कर रहे हैं. नेता प्रतिपक्ष अगर लालू यादव के बेटे नहीं होते तो नौवीं पास हमारा और आपका बेटा नेता नहीं बन सकता. लालू यादव और उनका परिवार फादर ऑफ क्राइम है. इन लोगों ने अपराधी प्रवृत्ति और अपराधियों को पैदा किया है. इनके द्वारा जो अपराध का माहौल बनाया गया है उसी को हम लोग आज झेल रहे हैं.

'राजा का बेटा राजा हमारे यहां नहीं बनता'

दिल्ली सीएम को लेकर दिलीप जायसवाल ने कहा कि राजा का बेटा राजा हमारे यहां नहीं बनता है और ना ही परिवारवाद चलता है. गरीब और झोपड़ी का रहने वाला हमारे यहां मुख्यमंत्री बनाया जाता है. राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश तमाम जगहों पर ऐसा देखा जा सकता है. दिल्ली में भी पहली बार जो विधायक बनीं उन्हें हमने सीएम बनाया.

'ममता बनर्जी को भगवान ज्यादा सजा न दें'

ममता बनर्जी द्वारा महाकुंभ को मृत्यु कुंभ बताए जाने पर जायसवाल ने कहा हम भगवान से प्रार्थना करेंगे कि ऊपर जाने पर ममता बनर्जी को भगवान ज्यादा सजा न दें. क्योंकि ऊपर जाने पर गर्म कड़ाही में गलती करने वालों को डाला जाता है इसलिए हम नहीं चाहेंगे कि उनको इतनी सजा मिले.

'अब चेला भी चीनी बन जाएगा'

तेजस्वी यादव की माई बहिन मान योजना पर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अरविंद केजरीवाल से ज्यादा मुफ्त कोई बांटने वाला नहीं था. मुफ्त बांटने की शुरुआत तो उन्होंने ही की थी, लेकिन गुरु तो गुरु बन गए अब चेला भी चीनी बन जाएंगे. आरजेडी की डोमिसाइल नीति पर उन्होंने कहा कि जब आरजेडी की सरकार बनी थी तो क्यों नहीं डोमिसाइल नीति लागू की? हरियाणा के व्यक्ति को उन्हें क्यों राज्यसभा सदस्य बनाना पड़ा? पहले अपनी पार्टी और परिवार पर डोमिसाइल नीति लागू कर दें. यह सब गाल बजाने वाली बात है.

यह भी पढ़ें: '4 से लेकर 44 डिग्री में काम कर रहे नीतीश कुमार', JDU ने तेजस्वी यादव को घेरा, कर दी ये भविष्यवाणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget